सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर को याद आए पुराने दिन, जब 'एसीपी प्रद्युम्न' पर तान दी थी बंदूक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 Apr 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
4
lata mangeshkar birthday wish to acp pradyuman shivajirao satam share funny photo
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वर कोकिला लता मंगेशकर किसी पर बंदूक तान सकती हैं, कोई ये सुनकर भी यकीन नहीं करेगा लेकिन एक बार ऐसा हुआ था। लता मंगेशकर ने खुद इसका सबूत दिया है और ट्विटर पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बंदूक लिए नजर आ रही हैं।

Trending Videos
lata mangeshkar birthday wish to acp pradyuman shivajirao satam share funny photo
lata mangeshkar - फोटो : social media

दरअसल, ऐसा सच में नहीं है बल्कि ये तो लता दीदी का मजाकिया अंदाज है। लता मंगेशकर ने जिन पर बंदूक तानी है वो हैं 'सीआईडी' शो में एसीपी प्रद्युम्न यानी अभिनेता शिवाजी साटम। लता मंगेशकर ने शिवाजी साटम के जन्मदिन पर ये तस्वीर शेयर की। उनका जन्मदिन बीते 21 अप्रैल को था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar birthday wish to acp pradyuman shivajirao satam share funny photo
lata mangeshkar - फोटो : social media

तस्वीर शेयर करते हुए लता मंगेशकर ने कोई कैप्शन नहीं दिया। तस्वीर ऐसी है कि जिसके बाद किसी कैप्शन की जरूरत भी नहीं है। एक अन्य तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'नमस्कार, आज 'सीआईडी' सीरियल के एसीपी प्रद्युम्न शिवाजी साटमजी का जन्मदिन है। मैं उनको बहुत बधाई देती हूं और फिर से सीआईडी सीरियल शुरू हो जाए ये मेरी मनोकामना है।'

lata mangeshkar birthday wish to acp pradyuman shivajirao satam share funny photo
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

बढ़ती उम्र की वजह से लता मंगेशकर की आवाज पर्दे पर कम सुनाई देती है लेकिन वो सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं। अपने फैंस के लिए कोई ना कोई तस्वीर शेयर करती हैं। साथ ही कई पुराने किस्से बताती रहती हैं।

4 - 4
विज्ञापन
lata mangeshkar birthday wish to acp pradyuman shivajirao satam share funny photo
lata mangeshkar - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान लता मंगेशकर लोगों से लगातार अपने घर में रहने की अपील कर रही हैं। इस दौरान लता दीदी ने अपनी भांजी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया था। गायिका ने लिखा- 'नमस्कार, इस तनाव के वातावरण में आपके चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कुराहट लाने के लिए। मेरी भांजी रचना को किसी ने पूछा कि आजकल तुम कौन सा गाना सुनती हो तो उसने कहा- पर्दे में रहने दो, पर्दा ना उठाओ।' लता दीदी का ये किस्सा लॉकडाउन में घर में रहने की अपील से जुड़ा है। इस वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब तारीफ की।

लॉकडाउन में आलिया-रणबीर की एक और तस्वीर वायरल, अब हेल्पर के साथ आए नजर
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed