क्रिकेट की दुनिया में अपनी गेंद की फिरकी पर दुनिया को नचा देने वाले गेंदबाज हरभजन सिंह अब फिल्मों में काम करने का पूरा मन बना चुके हैं। उनका नाम पहले से ही एक तमिल फिल्म 'फ्रेंडशिप' से जुड़ चुका है और अब उन्होंने बताया है कि उन्हें एक और पंजाबी फिल्म ऑफर हुई है। फिल्मों में अपने करियर को जारी रखने के बारे में हरभजन कहते हैं, 'मैं फिल्मों में अपने करियर को आगे जारी रखने के बारे में सोच सकता हूं लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि मैं अभिनय में कितना अच्छा हूं? हाल ही में मुझे एक पंजाबी फिल्म ऑफर हुई है। मैंने लगातार 19 साल तक क्रिकेट खेला है लेकिन अब मैं सिर्फ आईपीएल खेलता हूं जो कि साल में सिर्फ एक बार आता है। मेरे पास दूसरे काम करने के लिए 10 महीने हैं। तो, फिर क्यों ना कुछ नया किया जाए?'
फिल्मी दुनिया में धमाका करने के लिए तैयार है ये क्रिकेटर, पहले भी भाग्य आजमा चुके हैं कई खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरभजन सिंह तमिल फिल्म 'फ्रेंडशिप' में एक इंजीनियरिंग छात्र की मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे जोकि पंजाब से आया है। इस फिल्म को जॉन पॉल राज और शाम सूर्या मिलकर निर्देशित करेंगे। तमिल फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के सवाल पर मजाक करते हुए हरभजन कहते हैं, 'हिंदी सिनेमा में खान लोगों को ही काम करने दो। मैं तमिल और पंजाबी फिल्में करने में ही खुश हूं।' एक छात्र की भूमिका निभाने पर वह कहते हैं, 'मुझे लगता है कि मैं एक कॉलेज के छात्र की भूमिका निभाने के लिए काफी फिट हूं। अंकल नहीं लगूंगा।'
हरभजन से पहले भी कई क्रिकेटर अपना भाग्य कैमरे के सामने आजमा चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है। इस पर हरभजन का कहना है, 'मेरी पत्नी गीता बसरा ने मुझसे कहा कि मैं फिल्मों में न घुसूं। खेल जैसा दुनिया में कुछ नहीं है। वह कहीं तक सही भी कहती है क्योंकि अभिनय करना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन, मैं सोचता हूं कि कुछ नहीं होगा तो तजुर्बा तो मिल ही जाएगा।' अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए हरभजन ने कहा, 'लॉकडाउन होने से पहले मैंने अपनी फिल्म की दो दिन की शूटिंग की थी। अब इसकी 15 से 20 दिन की शूटिंग और बाकी है।' हरभजन के अलावा कुछ और भी खिलाड़ियों के नाम हाल ही में फिल्मी दुनिया से जुड़े हैं। उनमें से सबसे पहला नाम युवराज सिंह का है।
युवराज सिंह
हरभजन से पहले भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम की भी पर्दे से जुड़ने की खबरें आई थीं। खबर थी कि युवराज अपनी पत्नी हेजल कीच और भाई जोरावर के साथ एक वेब सीरीज करने वाले हैं। हालांकि इस खबर को युवराज ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके खारिज कर दिया।
एस श्रीसंत
भारतीय क्रिकेट के सबसे ज्यादा विवादित खिलाड़ियों में से एक एस श्रीसंत ने फिल्मों और टीवी में खूब भाग्य आजमाया है। उन्होंने टीवी के रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना, झलक दिखला जा सीजन 7, बिग बॉस 12 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया है। इसके अलावा उन्होंने मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।