फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, परिवार ने अफवाहें ना फैलाने की गुजारिश की

Sun, 30 Aug 2020 08:17 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 30 Aug 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar building sealed by the BMC amid Coronavirus precautions
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

देश भर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना की वजह से महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कोविड 19 से बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। इन सबके बीच बीएमसी ने लता मंगेशकर की बिल्डिंग को सील कर दिया है।

Lata Mangeshkar building sealed by the BMC amid Coronavirus precautions
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

बिल्डिंग में रहने वालों लोगों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। एहतियातन बीएमसी ने ये फैसला लिया कि बिल्डिंग को सील कर दिया जाए। लता मंगेशकर के परिवार ने एक बयान जारी किया है। बयान में लिखा गया है कि 'हम लोगों को शाम से ही कॉल आ रही है कि प्रभुकुंज बिल्डिंग सील कर दी गई है। बिल्डिंग की सोसायटी और बीएमसी ने मिलकर ये फैसला लिया है।'

Lata Mangeshkar building sealed by the BMC amid Coronavirus precautions
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

'बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए बिल्डिंग को सील किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर इसका प्रकोप बुजुर्गों पर ज्यादा देखा जा रहा है। कोरोना प्रकोप को देखते हुए हमारी सोसायटी में गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन बहुत सादगी से किया जा रहा है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि हमारे परिवार वालों की सेहत को लेकर किसी प्रकार की अफवाहें ना फैलाएं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar building sealed by the BMC amid Coronavirus precautions
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

'हमारी सोसायटी के सभी लोग एक परिवार के तौर पर कोरोना को लेकर काफी सतर्क हैं। कड़ाई के साथ सभी अनुशासन का पालन कर रहे हैं। इस बात का खासतौर पर ध्यान रखा जा रहा है कि सोसायटी का हर एक बुजुर्ग पूरी तरह से सुरक्षित रहे। भगवान की कृपा और दुआओं से पूरा परिवार सुरक्षित है।'

विज्ञापन
Lata Mangeshkar building sealed by the BMC amid Coronavirus precautions
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

गौरतलब है कि लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो कोरोना वायरस को लेकर लगातार लोगों को सतर्क रहने की बात करती रही हैं। 90 वर्षीय लता मंगेशकर अभी घर पर ही हैं और सुरक्षित हैं। वो अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी समय समय पर साझा करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed