{"_id":"608d42e18416c0684b1f767a","slug":"lata-mangeshkar-contributed-7-lakhs-rs-in-cm-covid-fund-uddhav-thackrey-said-thank-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में मदद के लिए लता मंगेशकर ने दान किए इतने लाख रुपये, उद्धव ठाकरे ने जताया आभार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना काल में मदद के लिए लता मंगेशकर ने दान किए इतने लाख रुपये, उद्धव ठाकरे ने जताया आभार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 01 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर, उद्धव ठाकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरा देश इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है वहीं कुछ राज्य इससे कुछ ज्यादा ही प्रभावित नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं आई है।हालांकि पूरा देश एक जुट होकर इस महामारी से लड़ रहा है और लोगों की मदद के लिए सेलेब्स आगे आ रहे हैं। हाल ही में स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर ने मुख्यमंत्री विशेष राहत कोष में 7 लाख रुपये दान किए हैं। इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर को धन्यवाद दिया है।
2 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
बता दें कि इस राहत कोष की स्थापना खास तौर पर कोविड19 महामारी के लिए की गई है। इसमें सेलेब्स कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए दान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस विशेष कोष के लिए भारत रत्न लता मंगेशकर जी ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए मदद की है।
3 of 5
उद्धव ठाकरे
- फोटो : Instagram
मुख्यमंत्री की ओर से इस फंड में योगदान देकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए महाराष्ट्र के लोगों से अपील की गई है। बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी तरफ से इस बीमारी को हराने की कोशिश कर रहे हैं। कोई फंड में योगदान देकर तो कोई ऑक्सीजन या बेड की व्यवस्था कर लोगों की मदद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान, अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सलमान खान ने भाईजान्स किचन से खाना बनवाकर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए पांच हजार लोगों में फूड पैकेट बंटवाए। उन्होंने खुद पहले खाना चखकर उसकी गुणवत्ता परखी थी। वहीं अजय देवगन ने भी बीएमसी को करीब 1 करोड़ रुपये दिए जिससे शिवाजी पार्क में 20 बेड्स का आईसीयू बन सके। इसके अलावा भूमि पेडनेकर, शिल्पा शेट्टी, सुष्मिता सेन जैसे कई सितारे भी लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर अभी तक के सबसे खतरनाक रूप में हैं।चारों तरफ ऑक्सीजन और बेड की कमी दिखाई दे रही है, लेकिन इसी बीच ऐसे लोग भी मौजूद हैं जो इस परेशानी का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी जनता से लगातार अपील कर रहे हैं कि सभी लोग मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और खुद को सुरक्षित रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।