{"_id":"61ffafc094dfe053c83f0061","slug":"lata-mangeshkar-funeral-she-wrapped-in-tricolour-mortal-remains-moved-to-shivaji-park","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar Funeral: लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर आई सामने, यहां करें अंतिम दर्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar Funeral: लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर आई सामने, यहां करें अंतिम दर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 06 Feb 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लता मंगेशकर का रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लगभग एक महीने से अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 6.30 बजे होगा। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर सामने आ गई है।
2 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर वायरल होने लगी है। लता जी की ये तस्वीर उनके फैंस को रुला सकती हैं। पूरे देश के लिए यह एक भावुक क्षण है। आज सुबह पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही बॉलीवुड सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया।
3 of 5
Lata Mangeshkar Funeral
- फोटो : सोशल मीडिया
आज शाम 5 से 6:30 बजे तक लोग सुर कोकिला के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद 6.30 बजे के बाद शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीएम मोदी भी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Lata Mangeshkar Funeral
- फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर का काफिला शिवाजी पार्क के लिए रवाना हो चुका है। जोकि उनके घर प्रभुकुंज से निकलकर हाजी अली के रास्ते होते हुए शिवाजी पार्क पहुंचेगा।
विज्ञापन
5 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
तिरंगे में लिपटा लता जी का पार्थिव शरीर उनके घर से शिवाजी पार्क की ओर रवाना हुआ है। शिवाजी पार्क में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।