गायिका लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी बताते हैं कि कल से गायिका की तबीयत में सुधार है, लेकिन उन्हें अभी आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।
Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार, बाॅलीवुड सेलेब्स ने मांगी गायिका के जल्द ठीक होने की दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने ट्वीट कर गायिका के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। अभिनेता लिखते हैं "आदरणीय लता मंगेशकर जी। जल्दी स्वस्थ हो कर वापस अपने घर आइए। पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है!"

किरण खेर
किरण खेर ने भी भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी की जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं भारत रत्न लता मंगेशकर जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

स्मृति ईरानी
वहीं मंत्री स्मृति ईरानी ने अफवाह न फैलाने की अपील की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "लता दीदी के परिवार की तरफ से अनुरोध कर रही हूं कि अफवाह न फैलाएं। उनपर इलाज का असर हो रहा है और ईश्वर की इच्छा हुई तो वह जल्द ही घर लौट आएंगी। अटकलें लगाना बंद करें और लता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करना जारी रखें।"

15 दिनों से चल रहा है इलाज
बता दें कि लता मंगेशकर पिछले 15 दिन से आईसीयू में भर्ती हैं। 8 जनवरी को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही उन्हें कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। गायिका का इलाज कर रहे डॉक्टर्स के मुताबिक लता मंगेशकर को अभी कुछ दिन और डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी उम्र और अन्य स्वास्थ्य संबंधि समस्याओं के चलते सावधानी बरती जा रही है।