फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर का दिल जीता इस लड़की की आवाज ने, वीडियो शेयर कर रहा- 'मैं इसको आशीर्वाद देती हूं कि...'

Tue, 07 Jul 2020 05:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 07 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Impressed By a Girl Who Gave Indian Classical Twist To Western Music
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media

स्वर कोकिला लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो किसी ना किसी अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वो अक्सर अपनी पसंद और नापसंद के बारे में भी बताती रहती हैं। अब हाल ही में लता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक लड़की का वीडियो साझा किया है।

Lata Mangeshkar Impressed By a Girl Who Gave Indian Classical Twist To Western Music
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बंगाल मूल की एक लड़की ने वेस्टर्न और इंडियन म्यूजिक का कॉम्बिनेशन बनाया है। जिसने लता मंगेशकर का भी दिल जीत लिया है। इस वीडियो को साझा करते हुए लता जी ने इस लड़की को आशीर्वाद दिया है।

Lata Mangeshkar Impressed By a Girl Who Gave Indian Classical Twist To Western Music
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा किए इस वीडियो के साथ लिखा है, 'नमस्कार मुझे ये वीडियो किसी ने भेजा, इस लड़की ने महान आस्ट्रियन संगीतकार की 40वीं Symphony G Minor को भारतीय सरगम में बहुत सुंदर तरह से गाया है। मैं इसको आर्शीवाद देती हूं कि ये एक अच्छी गायिका बने।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Impressed By a Girl Who Gave Indian Classical Twist To Western Music
समदिप्ता मुखर्जी - फोटो : Social Media

वहीं लता जी के इस ट्वीट के बाद सिंगर ने भी उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। समादिप्ता ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैंने सचमुच आपको बचपन से पूजा है। आदरणीय, लता मंगेशकर जी। आज, मुझे स्वयं भगवान ने आशीर्वाद दिया है! मुझे इसके अलावा और क्या चाहिए। मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखिए, ताकि मैं अपनी संगीत यात्रा में उच्च स्तर तक पहुंच सकूं! प्रणाम!'
 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Impressed By a Girl Who Gave Indian Classical Twist To Western Music
Lata Mangeshkar - फोटो : social media

गौरतलब है कि लता मंगेशकर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए कई पोस्ट साझा करती रहती हैं। वो हमेशा ही नए टैलेंट का स्वागत करती हैं और उनका हौसला अफजाई करती हैं। इसके अलावा वो अक्सर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भी अपनी थ्रोबैक तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

पढ़ें: सुशांत सुसाइड केस: ना 20 ना 30, बस इतने सवाल हुए संजय लीला भंसाली से और पुलिस को मिला ये सपाट जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed