फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में नर्स से घिरी दिखीं लता मंगेशकर, गायिका की व्हीलचेयर पर बैठी तस्वीर आई सामने

Mon, 09 Dec 2019 10:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 09 Dec 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar sat on Wheelchair during treatment in Breach Candy Hospital photo viral
Lata Mangeshkar - फोटो : amar ujala

हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। 28 दिन तक अस्पताल में चले इलाज के बाद रविवार को वह अस्पताल से घर लौट आई हैं। 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर को निमोनिया की शिकायत थी जिसके चलते उन्हें 11 नंवबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका 28 दिनों तक इलाज चला। ऐसे में अस्पताल में इलाज करने के दौरान की लता मंगेशकर की तस्वीर सामने आ गई हैं। 

व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं

Lata Mangeshkar sat on Wheelchair during treatment in Breach Candy Hospital photo viral
Lata Mangeshkar - फोटो : viralbhayani

लता मंगेशकर तस्वीर में अस्पताल में व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके चारों ओर तीन नर्स भी दिखाई दीं। उनकी तस्वीर को viralbhayani ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। लता मंगेशकर की तस्वीर पर उनके चाहने वाले और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए उनके ठीक होने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। 

 

शुक्रिया अदा किया

Lata Mangeshkar sat on Wheelchair during treatment in Breach Candy Hospital photo viral
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अस्पलात से छुट्टी मिलने के बाद लता मंगेशकर ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को तबीयत के बारे में बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'नमस्कार, पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। मुझे निमोनिया हुआ था। डॉक्टरों ने कहा कि मुझे अस्पताल में रहकर इलाज कराना चाहिए और पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद घर वापस लौटना चाहिए। माई और बाबा के आशीर्वाद से आज मैं घर वापस लौट आई हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The nurses from Breach candy hospital who took care of legend #latamangeshkar while she was admitted for around 28 days. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारों ने खुशी जाहिर की

Lata Mangeshkar sat on Wheelchair during treatment in Breach Candy Hospital photo viral
dilip kumar and lata mangeshkar - फोटो : social media

लता मंगेशकर ने एक और ट्वीट में डॉक्टर और नर्स का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार। आपकी प्रार्थनाएं और शुभकामनाओं ने काम किया और मैं इसके लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं। ब्रीच कैंडी में सभी डॉक्टर मेरे लिए देवदूत के समान रहे, मैं उनका भी शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। नर्सिग स्टाफ असाधारण रहा है। आपका कभी ना खत्म होने वाला प्यार और आशीर्वाद अनमोल है। फिर से धन्यवाद।'
 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar sat on Wheelchair during treatment in Breach Candy Hospital photo viral
Madhur Bhandarkar and Lata Mangeshkar - फोटो : twitter
आपको बता दें लता मंगेशकर के अस्पताल के छुट्टी मिलने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने खुशी जाहिर की। लता मंगेशकर के मुंह बोले भाई अभिनेता दिलीप कुमार ने भी उनके ठीक हो जाने पर खुशी जताई है। दिलीप कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरी छोटी बहन लता अब बेहतर महसूस कर रही हैं और अभी अपने घर पर है। कृपया आप अपनी अच्छी तरह से देखभाल करें।' दिलीप कुमार ने लता के साथ एक फोटो भी शेयर की है। इसमें लता और दिलीप कुमार के अलावा सायरा बानो भी नजर आ रही हैं। 
 
पढ़ें: लता जी को देखने अस्पताल पहुंचे मधुर भंडारकर, सोशल मीडिया पर लिखा-कैसी है तबीयत?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed