{"_id":"5d89a6398ebc3e93d62b055f","slug":"lata-mangeshkar-talk-on-her-90th-birthday-and-her-aggressive-nature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90वें जन्मदिन से पहले लता मंगेशकर ने शुरुआती दिनों को किया याद, कहा- 'मुझे बहुत गुस्सा आता था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90वें जन्मदिन से पहले लता मंगेशकर ने शुरुआती दिनों को किया याद, कहा- 'मुझे बहुत गुस्सा आता था'
Tue, 24 Sep 2019 10:46 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं । लंबे समय से वो बॉलीवुड में गाने नहीं गा रहीं । साल 2004 में आई फिल्म 'वीर जारा' के सभी गाने लता मंगेशकर ने गाए थे । अपने जन्मदिन से पहले लता मंगेशकर ने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जन्मदिन पर वो कभी भी खुद को विशेष नहीं मानतीं ।
lata mangeshkar
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए लता ने अपने जन्मदिन के बारे में कहा, 'इसमें क्या खास है? यह दूसरे आम दिनों की तरह ही है । मैंने कभी खुद को खास नहीं माना । अगर आप ऐसा सोचते हैं तो ये आपका बड़प्पन है । मैं बस एक आर्टिस्ट हूं और खुद को बेहतर बनाने के लिए हर दिन कोशिश करती हूं ।'
राष्ट्रपति और लता मंगेशकर की मुलाकात
- फोटो : Twitter
खुद को कैसे बेहतर बनाती हैं, के जवाब में लता मंगेशकर ने कहा, 'मेरा सबसे बड़ा दोष मेरा उग्र स्वभाव था। बचपन में भी मुझे बहुत गुस्सा आता था। मैं जल्दी गुस्सा कर दिया करती थी। समय बदला और मैं बड़ी हुई। फिर एक ऐसा वक्त आया जब मैंने इस पर विजय पा ली। मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि मेरे भयंकर स्वभाव का अब क्या हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
naushad, lata mangeshkar
- फोटो : social media
'मैंने अपने माता-पिता से माफी मांगना और माफ करना सीखा है । मैं आज भी इसे फॉलो करती हूं ।' आने वाले सिंगर्स के लिए लता दीदी ने कहा, 'रियाज । हर गायक को रियाज करना बहुत जरूरी है । मैं आज भी रियाज करती हूं । मुझे फोटोग्राफी और पेंटिंग का भी बहुत शौक है ।'
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : YouTube
यह पूछे जाने पर कि जावेद अख्तर ने आपके गायन को पूर्णता का प्रतीक कहा है । इस पर उन्होंने कहा, 'मेरे बहुत सारे गाने दोषरहित माने जाते हैं लेकिन वास्तव में उनमें भी गलती होती हैं । जिन खामियों को आप नहीं सुन सकते उन्हें मैं सुन सकती हूं और मेरा विश्वास करें, मैं हर बार अपने गायन में उन खामियों को सुनती हूं ।'
सावरकर के साथ रिश्ते पर लता मंगेशकर का खुलासा, विरोध करने वालों को पहले ही बता चुकी हैं नादान
सावरकर के साथ रिश्ते पर लता मंगेशकर का खुलासा, विरोध करने वालों को पहले ही बता चुकी हैं नादान