फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानू मंडल पर पहली बार बोले सलमान खान, 55 लाख के घर देने की वायरल खबर की बताई सच्चाई

Tue, 24 Sep 2019 09:46 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 24 Sep 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
salman khan denied rumours about gifting a flat to ranu mondal
ranu mondal - फोटो : social media

कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वालीं रानू मंडल आज फिल्म के लिए अपनी आवाज दे रही हैं। लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने मौका दिया। हिमेश की आने वाली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में उनकी आवाज दर्शकों को सुनाई देगी। रातों रात लाइमलाइट में आईं रानू मंडल से जुड़ी कई खबरें भी आईं उनमें से कुछ सही साबित हुईं तो कुछ महज अफवाह।

salman khan denied rumours about gifting a flat to ranu mondal
Salman Khan and Ranu Mondal - फोटो : Facebook

ऐसी चर्चा थी कि सलमान खान ने रानू मंडल को 55 लाख का फ्लैट दिया है। अब पहली बार सलमान खान ने इस खबर पर अपना बयान दिया है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि 'यह गलत खबर है। मैंने भी इसके बारे में सुना। अगर मैंने कुछ नहीं किया है तो उसका क्रेडिट भी नहीं देना चाहिए। मैंने उनके लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया है।'

salman khan denied rumours about gifting a flat to ranu mondal
Salman Khan and Ranu Mondal - फोटो : file photo

इससे पहले रानू मंडल ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा- 'जी नहीं, अगर वह मुझे घर देते तो सबके सामने मुझे पेश करते। वह बोलते कि हां मैंने रानू मंडल को घर दिया है या फिर फ्रेंड को घर दिया। मतलब कुछ तो बोलकर एलान करते ना। जब तक नहीं होता है, यह सोचना तो ठीक नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan denied rumours about gifting a flat to ranu mondal
ranu mondal, salman khan - फोटो : social media

रानू मंडल का गाना सोशल मीडिया पर साझा करने वाले और अब उनके मैनेजर बन चुके अतींद्र चक्रवर्ती ने इस खबर को पहले ही नकार दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अतींद्र ने कहा था- 'यह सब झूठी खबरें हैं। मुझे इस तरह की अफवाहों के कई फोन कॉल्स मिले हैं। ना तो सलमान खान ने उन्हें घर दिया है और ना ही कोई ऑफर मिला है। असल में रानाघाट स्थानीय प्रशासन ने रानू मंडल को घर दिया है।

विज्ञापन
salman khan denied rumours about gifting a flat to ranu mondal
ranu mondal - फोटो : social media

हाल ही में रानू मंडल का एक और पुराना वीडियो सामने आया। वीडियो में रानू मंडल सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का 'दिल दीवाना बिन सजना के माने ना' गाना गा रही हैं। सलमान खान की इस फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो चुके हैं। फिल्म में सलमान के साथ भाग्यश्री मुख्य किरदार में थीं। 

रानू मंडल ने गाया सलमान की फिल्म का गाना, कुछ दिन पहले बताई थी 55 लाख का 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed