पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। अटल बिहारी वाजपेयी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर उनके साथ के अपने अनुभव शेयर किए। गायिका लता मंगेशकर, अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीब थीं, उन्होंने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
लता मंगेशकर को बेटी की तरह मानते थे वाजपेयी, बोलीं- 'जैसे दोबारा पिता का निधन हो गया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर ने ट्वीट किया- 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्वर्गवास की बात सुनकर मुझे ऐसे लगा जैसे मेरे सिर पर पहाड़ टूटा है, क्योंकि मैं उनको पिता समान मानती थी और उन्होंने मुझे अपनी बेटी बनाया था। मुझे वो इतने प्यारे थे कि मैं उनको दद्दा कहकर पुकारती थी। आज मुझे वैसा दुख हुआ जैसे मेरे पिता जी के स्वर्गवास के समय हुआ था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
Rishitulya purva pradhan mantri Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee ji ke swargwas ki vaarta sunke mujhe aise (cont) https://t.co/1w1sEjs1eB
मेरे दद्दा अटलजी एक साधुपुरुष थे.हिमालय जैसे ऊँचे थे और गंगा जैसे पवित्र थे। मैंने उनकी कुछ कविताएँ जब रेकॉर्ड की थी तब ये एक कविता अल्बम में नहीं थी। वो कविता मैं आज उनकी याद को अर्पण करती हूँ.https://t.co/aAeWakqsX7
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 17, 2018
इससे पहले बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और दुख व्यक्त किया।