फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर ने आशा भोसले को बर्थडे विश कर लिखा, 'छोटी बहन को आशीर्वाद देती हूं...'

Sun, 08 Sep 2019 02:56 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar wish birthday to her sister asha bhosle
lata asha - फोटो : social media
आशा भोसले आज अपना 86वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है । इसी बीच आशा की बड़ी बहन लता मंगेशकर ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं । साथ ही लता मंगेशकर ने आशा भोसले का मशहूर गाना 'निगाहें मिलाने को जी चाहता है' भी शेयर किया । ये गाना 1963 में आई फिल्म 'दिल ही तो है' का है । 
lata mangeshkar wish birthday to her sister asha bhosle
asha bhosle
लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार, आज मेरी छोटी बहन आशा भोसले का जन्मदिन है । मैं उसको आशीर्वाद देती हूं कि वो हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें ।' बता दें कि बर्थडे पर आशा भोसले अपने फैंस से बात करने के लिए लाइव आईं । वो ब्लू कलर की साड़ी में खूबसूरत दिख रही थीं । 
 
lata mangeshkar wish birthday to her sister asha bhosle
पद्मभूषण पार्श्वगायिका सुर गंगा संगीत महोत्सव में शामिल हुईं - फोटो : अमर उजाला
लता मंगेशकर के अलावा काजोल ने भी आशा भोसले को बर्थडे विश किया । उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरी फेवरेट आशा भोसले । आप कई मायनों में लेजेंड हैं ।' साथ ही ऋषि कपूर ने आशा जी के साथ एक पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी । उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत बधाई आशा जी ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar wish birthday to her sister asha bhosle
आशा भोंसले
'आपको याद है कि आपका जन्मदिन पंचम दा की छत पर मनाया था । आपने हमारे लिए खाना बनाया था । जल्द लौटूंगा और आपसे मुलाकात करूंगा । भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है, लव यू ।' दलेर मेहंदी ने भी आशा जी के साथ एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । 
विज्ञापन
lata mangeshkar wish birthday to her sister asha bhosle
Asha Bhosle - फोटो : Social Media
बता दें आशा ताई ने बॉलीवुड की करीब 1000 फिल्मों में गाना गाया है । उन्होंने अपना करियर 1943 में शुरू किया था । उनका गाने 'ये मेरा दिल', 'होने लगी है रात' , 'पिया तू अब तो आजा', 'परदे में रहने दो' और 'दिल चीज क्या है' सुपरहिट हुए थे । 

दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए, मोहब्बत का अहसास कराते हैं आशा भोसले के ये 10 सुरीले गीत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed