{"_id":"6204232f0a6d93109c4246be","slug":"lata-mangeshkar-years-ago-lata-mangeshkar-sang-this-last-song-with-asha-bhosle-in-1984-from-the-film-utsav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar: सालों पहले आशा भोंसले के साथ लता मंगेशकर ने गाया था ये आखिरी गाना, आपने सुना क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar: सालों पहले आशा भोंसले के साथ लता मंगेशकर ने गाया था ये आखिरी गाना, आपने सुना क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:55 AM IST
सार
भारतीय सिनेमा में अपनी आवाज़ का जादू घोलने वालीं महान गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। अपने करियर में करीब 30 हजार गानों को अपनी आवाज देने वालीं लता मंगेशकर अपने इन गानों के जरिए हमेशा हमारे बीच मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर , आशा भोंसले
- फोटो : social media
Link Copied
भारतीय सिनेमा में अपनी आवाज़ का जादू घोलने वालीं महान गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। अपने करियर में करीब 30 हजार गानों को अपनी आवाज देने वालीं लता मंगेशकर अपने इन गानों के जरिए हमेशा हमारे बीच मौजूद रहेंगी। लता जी के गाए गाने बीती पीढ़ी के लोगों के साथ ही आज के लोग भी गुनगुनाते हैं और आने वाली पीढ़ी के लोग भी इसे गाते रहेंगे। लता मंगेशकर ने कई गायकों के साथ अपने सुर से सुर मिलाए हैं। मुकेश, रफी से लेकर नए जमाने के गायकों तक के साथ लता मंगेशकर ने कई हिट गाने दिए हैं।
लता मंगेशकर की ही तरह उनकी बहन आशा भोसलें भी हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिकाओं में शुमार हैं। लता मंगेशकर की बात आशा भोंसले का नाम भी संगीत की दुनिया में काफी जाना जाता है। ऐसे में लता जी ने अपनी बहन आशा भोसले के साथ भी कई गानों को अपनी आवाज दी है। दोनों बहनों के गाए गानों को लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि लताजी और आशा जी ने आज से कई सालों पहले अपना आखिरी गाना साथ में गाया था।
Trending Videos
2 of 5
लता मंगेशकर , आशा भोंसले
- फोटो : social media
इस गाने के बाद उन्होंने कभी फिर साथ में नहीं गाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि लता दीदी और आशा ताई ने आखिरी बार साल 1984 में आई फिल्म उत्सव के लिए आखिरी गाना गाया था। इस बारे में खुद आशा जी ने कुछ समय पहले एक रियलिटी शो में खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आशा भोंसले
- फोटो : social media
कुछ समय पहले ही टेलीविजन के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर मेहमान नजर आईं इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका आशा भोंसले ने यह भी बताया था कि वह जब भी लता मंगेशकर के साथ गाना गाने जाती थीं, तो किस तरह से तैयारी करती थीं ताकि उनसे कोई कमी ना रह जाए।
4 of 5
आशा भोंसले
- फोटो : SELF
दरअसल शो में जब रियलिटी शो की कंटेस्टेंट रहीं सायली कांबले और अरुणिता कांजीलाल ने मन क्यों बहका रे बहका गाया तो आशा भोंसले उन दिनों की यादों में खो गईं। बीते दिनों को याद करते हुए आशा ताई ने बताया कि जब मुझे दीदी के साथ डुएट गाना होता था तो मैं तैयार होकर जाती थी कि 100 नहीं तो 99 ही कर दूं।
विज्ञापन
5 of 5
लता मंगेशकर की तस्वीर संसद में लगाने की मांग
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि मैं जब उनका गाना किसी से भी सुनती हूं, वह मेरे सामने आ जाती हैम। पुराने दिनों के बारे में बताते हुए आशा भोसले ने कहा कि यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह साथ में हमारा आखिरी गाना है। गैरतलब है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था, जिसके बाद उनका मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।