फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से निधन: रिश्तेदार की मौत से आहत सुतापा सिकदर सिस्टम पर भड़कीं, बोलीं- छोटा राजन होता तो बेड मिल जाता

Mon, 03 May 2021 06:12 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 03 May 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
late irrfan khan wife Sutapa Sikdar relative died of covid 19 Suffered by covid 19 death of relative raged on the system
सुतापा सिकदर - फोटो : Social media

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका स्वास्थ्य के अलावा सभी व्यवस्थाओं पर जबरदस्त तरीके से कुप्रभाव पड़ा है। हालांकि, इस आपदा से उभरने के लिए कई लोग अपने-अपने तरीके से मदद करने के लिए सामने भी आ रहे हैं। लेकिन खतरनाक वायरस के दबाव से पूरा हेल्थ सिस्टम चरमरा गया है। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी ने इसपर एक पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि उनके एक रिश्तेदार उचित व्यवस्था के अभाव में दुनिया से गुजर गए।

late irrfan khan wife Sutapa Sikdar relative died of covid 19 Suffered by covid 19 death of relative raged on the system
सुतापा सिकदर - फोटो : Social media

बता दें कि पेेशे से लेखक दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लिहाजा, वे सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने कोरोना के बीच देश की राजधानी दिल्ली में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

late irrfan khan wife Sutapa Sikdar relative died of covid 19 Suffered by covid 19 death of relative raged on the system
सुतापा सिकदर - फोटो : Social media

उन्होंने लिखा कि 'मैंने अपने रिश्तेदार समीर बनर्जी की मदद के लिए पोस्ट किया था। आज वो हमें छोड़कर चले गए। हम दिल्ली में आईसीयू तक नहीं लगवा सके। सभी कोविड योद्धाओं का हम धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारी मदद की। आप सभी को मेरा आशीर्वाद जब तक मैं जीवित रहूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
late irrfan khan wife Sutapa Sikdar relative died of covid 19 Suffered by covid 19 death of relative raged on the system
सुतापा सिकदर - फोटो : Social media

सुतापा ने आगे लिखा कि 'मैं समीर की मुस्कान को कभी नहीं भूलूंगी। मैं यह कभी नहीं भूलूंगी कि मुझे उनके लिए आईसीयू में बेड नहीं मिला, क्योंकि वह छोटा राजन नहीं थे। वह एक ईमानदार आदमी थे। मैं दिल्ली में इस तबाही को नहीं भूल सकूंगी।

विज्ञापन
late irrfan khan wife Sutapa Sikdar relative died of covid 19 Suffered by covid 19 death of relative raged on the system
सुतापा सिकदर का पोस्ट - फोटो : Facebook

इसके आगे उन्होंने लिखा कि 'आपको भी यह नहीं भूलना चाहिए कि बनर्जी शेख दास सहित सभी को जाना है, लेकिन वह हम सब के साथ थोड़ी देर और रह सकते हैं। हम अगर हिंदू- मुस्लिम त्योहारों से ज्यादा देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन यंत्र बनाने में ध्यान लगाते।' अंत में उन्होंने हैशटैग लगाते हुए लिखा कि यहां छोटा राजन होना ही बेहतर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed