सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: ऐसे कपड़े पहनकर पीवीआर पहुंच गईं उर्फी जावेद, लोग बोले- मेंटल हॉस्पिटल का एड्रेस ले लो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
latest video urfi javed reached pvr wearing Weird outfit users says kitni baar mental hospital ka address diya
उर्फी जावेद - फोटो : Social Media

उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तो तस्वीरें और वीडियो साझा करती ही रहती हैं। इसके अलावा उन्हें कई बार पब्लिक प्लेस पर भी अजब-गजब ड्रेस में स्पॉट किया जाता है और कई बार वह सारी हदें पार करती दिखाई देती हैं। लोग उन्हें ट्रोल भी करते नजर आते हैं लेकिन उर्फी हर बार अपने फैशन सेंस से लोगों को हैरान कर देती हैं। फिलहाल आज उर्फी जावेद ऐसे अजीब कपड़े पहनकर पीवीआर पहुंचीं, कि वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग फिर से उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाते दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos
latest video urfi javed reached pvr wearing Weird outfit users says kitni baar mental hospital ka address diya
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी को देख हैरान हुए लोग
पैपराजी  पेज से साझा किए गए वीडियो में उर्फी जावेद को ब्रालेट के ऊपर छोटा सा क्रॉप टॉप पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने साथ में पजामा पहना हुआ है लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने अपने लोअर को अजीब तरह से पहना हुआ है। उर्फी को ऐसे कपड़ों में पीवीआर में देखकर हर कोई हैरान रह गया। पैपराजी जैसे ही उनकी तरफ फोटो लेने बढ़े तो उर्फी कहती नजर आ रही हैं कि क्या वॉशरूम तक अंदर तक आओगे। इसके बाद वह हंसने लगीं और पैपराजी को पोज भी दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
latest video urfi javed reached pvr wearing Weird outfit users says kitni baar mental hospital ka address diya
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों ने जमकर सुनाई खरी खोटी
उर्फी का ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ लगाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ऐसी लड़कियां मां-बाप का नाम खराब करती हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- अरे कितनी बार मेंटल हॉस्पिटल का एड्रेस दिया है इसको। एक अन्य ने लिखा- घरवालों ने संस्कार नहीं दिए।
 
latest video urfi javed reached pvr wearing Weird outfit users says kitni baar mental hospital ka address diya
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
पैपराजी पर भड़क गईं थीं उर्फी जावेद
वैसे तो उर्फी हमेशा ही अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन उन्हें अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में उर्फी एक इवेंट में पहुंचीं थी। जहां पर किसी ने उनके कपड़ों पर कमेंट कर दिया था, जिसके बाद उर्फी पैपराजी पर भी बुरी तरह भड़कती नजर आईं थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed