सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सबको झकझोर दिया है। आम सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर बॉलीवुड सितारे तक, सुशांत को याद कर रहे हैं। सुशांत की मौत को करीब एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन अब भी अभिनेता के फैंस और फ्रेंड्स उनसे जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस व डांसर लॉरेन गॉटलिब ने सुशांत के साथ अपनी यादें साझा की हैं। लॉरेन ने सुशांत के साथ हुई उनकी पुरानी बातचीत के स्क्रीनशॉट्स फैंस के साथ साझा किए हैं।
अभिनेत्री ने वायरल किए सुशांत सिंह राजपूत के वाट्सएप स्क्रीनशॉट्स, चैट में अभिनेता ने लिखा था- 'टीवी से फिल्मों में आना मुश्किल था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉरेन ने सुशांत के साथ वाले वाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी नजर आज सुशांत के साथ वॉट्सएप पर हुई बातचीत पर पड़ी। एक ऐसी बातचीत दिखी, जिसने फिर से मेरे दिल को तोड़ दिया, क्योंकि यह एक-दूसरे के सपनों के लिए बहुत प्रेम, दयाभाव और सपोर्ट से भरा था। मैंने सुशांत के साथ एक गहरा संबंध महसूस किया, क्योंकि हम दोनों 'बाहरी' थे।'
लॉरेन ने आगे लिखा, 'मैं इस चैट को शेयर करना चाहती थी, ताकि हर किसी को याद दिला सकूं कि हमें हर किसी को साथ लेकर चलने, बात करने और सभी को इसी तरह से प्रेम और सपोर्ट करना चाहिए। मैं चारों ओर बहुत नफरत देख रही हूं। सुशांत के विनम्र दिल की वजह से दुनिया बेहतर जगह है। आइए, सुशांत के मैजिक को शेयर करते रहें और एक-दूसरे के प्रति दयालु रहें।'
A post shared by L A U R E N (@laurengottlieb) on
बता दें कि लॉरेन ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ जो वॉट्सएप पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं वो साल 2016 के हैं। यह बातचीत फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के रिलीज के समय हुई थी। चैट में लॉरेन ने सुशांत से पूछा था कि क्या वह 'धोनी' की शूटिंग कर रहे हैं? इस पर सुशांत कहते हैं कि शूटिंग का काम पूरा हो चुका है। फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होने वाली है, अभी किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहे हैं।
चैट में आगे लॉरेन बताती हैं कि उनकी फिल्म हाल ही में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। उनकी फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म रही। इसके आगे लॉरेन कहती हैं कि उन्होंने अभी तक कुछ साइन नहीं किया है, लेकिन आगे बड़ी बॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहती हैं।