फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया से दूरी बनाने जा रही हैं नेहा कक्कड़, लिखा- 'चिंता मत करो, मैं मर नहीं रही हूं'

Mon, 22 Jun 2020 09:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 22 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Singer Neha Kakkar is taking some time off from social media said Dont Worry I Am Not Dying
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। हर एक शख्स के दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर क्यों एक हंसता- मुस्कुराता चेहरा सबको ऐसे रुला गया। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की? इसका जवाब तो फिलहाल किसी के भी पास नहीं है और पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन सुशांत की आत्महत्या ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया के साथ ही सितारे भी डिप्रेशन और नेपोटिज्म पर खुलकर बात कर रहे हैं। ऐसे में आसपास की नकारात्मकता को देखते हुए कई सितारों ने सोशल मीडिया को भी अलविदा कह दिया है। इस लिस्ट में अब सिंगर नेहा कक्कड़ का भी नाम शामिल हो गया है।

Singer Neha Kakkar is taking some time off from social media said Dont Worry I Am Not Dying
neha kakkar - फोटो : insatgram

दरअसल हाल ही में नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वो सोशल मीडिया से कुछ वक्त के लिए दूरी बनाने जा रही हैं। नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं सोने जा रही हूं। प्लीज मुझे तब उठाना जब यह दुनिया बेहतर हो जाए। वह दुनिया जिसमें फ्रीडम, लव, रिस्पेक्ट, केयर, फन, स्वीकार्यता और अच्छे लोग हों।'

Singer Neha Kakkar is taking some time off from social media said Dont Worry I Am Not Dying
neha kakkar - फोटो : insatgram

पोस्ट में नेहा आगे लिखती हैं, 'घृणा, भाई-भतीजावाद, ईर्ष्या, धौंस जमाने वाले लोग, हत्या, आत्महत्या, बुरे लोग न हों। गुड नाइट। चिंता मत करो। मैं मर नहीं रही हूं। बस कुछ दिनों के लिए दूर जा रही हूं।' नेहा कक्कड़ के फैंस उनके इस पोस्ट पर अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I’m sorry if this makes anybody feel bad! But this is what I have been feeling since a long long time but not able to say it, just trying my best to be happy but not really happening. I’m a human being and that too a very emotional one. So.. Yeh Sab.. It hurts me.. Don’t worry I’m okay.. Love you guys ♥️🤗 . Specially My #NeHearts ♥️🙌🏼 . . . . . #NehaKakkar #NehaKakkarQuotes

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Neha Kakkar is taking some time off from social media said Dont Worry I Am Not Dying
neha kakkar - फोटो : insatgram

वहीं अपने इस पोस्ट के कैप्शन में नेहा कक्कड़ ने लिखा, 'अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी हो तो मुझे माफ करना। मैं इसे काफी समय से महसूस कर रही हूं, लेकिन बोल नहीं पा रही हूं। मैं बस खुश रहने की पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मैं एक इंसान हूं और बहुत भावुक भी हूं। इसलिए ये सब मुझे दुख पहुंचाते हैं। चिंता मत करो, मैं ठीक हूं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।'

विज्ञापन
Singer Neha Kakkar is taking some time off from social media said Dont Worry I Am Not Dying
neha kakkar - फोटो : insatgram

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ से पहले साकिब सलीम, डायरेक्टर शशांक खेतान, सोनाक्षी सिन्हा और सिंगर नेहा भसीन ट्विटर छोड़ चुके हैं। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डिप्रेशन और नेपोटिज्म के मुद्दे पर खुलकर बात हो रही है। जिसके चलते कई सितारों पर फैंस और कुछ अन्य सेलिब्रिटीज निशाना भी साध रहे हैं। इन सितारों में सलमान खान, करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट आदि शामिल हैं।

पढ़ें: राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed