फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने

Mon, 22 Jun 2020 08:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 22 Jun 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Rana Daggubati and Miheeka Bajaj Pre Wedding Celebrations Photos
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज - फोटो : Social Media

'बाहुबली' फेम अभिनेता राणा दग्गुबाती ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर उजागर किया था। इस खबर से सभी लोग एकदम आश्चर्यचकित रह गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने मिहीका बजाज के साथ सगाई कर ली थी। लॉकडाउन के दौरान हुई इस रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं अब राणा दग्गुबाती की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।

Rana Daggubati and Miheeka Bajaj Pre Wedding Celebrations Photos
राणा दग्गुबाती ने की मिहीका बजाज से सगाई - फोटो : इंस्टाग्राम

राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज ने 21 मई को करीबी दोस्तों और परिवार वालों के सामने सगाई कर ली थी। सगाई के बाद दोनों की शादी की तारीख की घोषणा भी हो चुकी है। अब लगता है कि मिहीका और राणा की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में मिहीका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

Rana Daggubati and Miheeka Bajaj Pre Wedding Celebrations Photos
मिहीका बजाज - फोटो : instagram

मिहीका और राणा इसी साल आठ अगस्त को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसकी तैयारियां काफी जोरों शोरों से चल रही हैं। राणा दग्गुबाती की शादी इस साल के काफी चर्चित आयोजनों में से एक होगी। शादी की तैयारियों के बीच प्री वेडिंग फेस्टिवल आयोजित किया गया था। जिसमें मिहीका बजाज ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। मिहीका बजाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The celebrations continue! Thank you for making my day so much more special! @krsalajewellery @jayantireddylabel @makeupartisttamanna @tpt.toast

A post shared by miheeka (@miheeka) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubati and Miheeka Bajaj Pre Wedding Celebrations Photos
मिहीका बजाज - फोटो : instagram

मिहीका ने ये तस्वीरें साझा करते हुए बताया है कि अब उनकी शादी में ज्यादा समय नहीं बचा है। इन तस्वीरों में मिहीका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों को मिहीका के फैंस के साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त भी काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Special thanks for the make up! @makeupartisttamanna For the clothes @jayantireddylabel For the jewellery @krsalajewellery For the photography @rohan.foto

A post shared by miheeka (@miheeka) on

विज्ञापन
Rana Daggubati and Miheeka Bajaj Pre Wedding Celebrations Photos
राणा दग्गुबाती ने की मिहीका बजाज से सगाई - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि इससे पहले 21 मई को हुई दोनों की सगाई के दौरान भी इनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया गया था। सगाई में भी मिहीका बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। सगाई समारोह में मिहीका ने पीले और गुलाबी रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। जिस में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं राणा ने इस दिन के लिए सफेद रंग की शर्ट और धोती को चुना था।

पढ़ें: VIDEO: भूषण कुमार से बोले सोनू निगम- 'मेरे मुंह मत लगना', पत्नी दिव्या खोसला ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed