फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: भूषण कुमार से बोले सोनू निगम- 'भूल गया जब कहा था भाई अबू सलेम से बचा लो', पत्नी दिव्या खोसला ने दिया ये जवाब

Mon, 22 Jun 2020 06:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 22 Jun 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam angry on T Series managing director Bhushan Kumar over Divya Khosla Kumar reaction
सोनू निगम, भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। उनकी मौत के बाद कई ऐसे सितारे हैं जो खुलकर फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद होने की बात कर रहे हैं। इसमें से एक मशहूर गायक सोनू निगम भी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनू निगम ने एक वीडियो के जरिए फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में गुटबाजी करने का खुलासा किया था। अब उन्होंने अपना एक और वीडियो जारी किया जिनमें उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर आरोप लगाते हुए समझाइश दी है। 



Sonu Nigam angry on T Series managing director Bhushan Kumar over Divya Khosla Kumar reaction
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग मीडिया में उनकी गलत तरह की खबरें चलवा रहे हैं। वीडियो में सोनू निगम ने कहा, 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते। मैंने अपने पहले वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया था। और बड़े प्यार से कहा था कि आप लोग नए लोगों के साथ में प्यार से रहें। सुसाइड हो जाने के बाद में रोने से अच्छा है कि माहौल को पहले से बेहतर कर लिया जाए।

Sonu Nigam angry on T Series managing director Bhushan Kumar over Divya Khosla Kumar reaction
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में सोनू निगम आगे कहते हैं, 'लेकिन कुछ माफिया हैं, वह तो माफिया की चाल ही चलेगा। उसको तो आदत है। उसने छह महान लोगों को बोला है कि वह मेरे खिलाफ इंटरव्यू दें। मैंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन मेरा नाम लिया जा रहा है। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो मेरे काफी करीबी हैं और पिछले कई सालों से मुझसे यही बात करते आ रहे हैं, लेकिन अब उन्हें कुछ अलग बोलना पड़ रहा है। उनमे से एक का सगा भाई है जिसने डेढ़ साल पहले ट्विटर पर लिखा था कि अगर म्यूजिक इंडस्ट्री में एकजुटता होती तो माहौल कुछ और ही होता। यह उसकी भाषा है। आज से कुछ समय पहले की'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam angry on T Series managing director Bhushan Kumar over Divya Khosla Kumar reaction
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम आगे कहते हैं, 'दरअसल यहीं पर इंसान मार खा जाता है क्योंकि झूठा आदमी झूठीं चालें चलता है। भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा, पहले लेना नहीं चाहता था और अब तू 'तू' के ही लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। तू भूल गया वह वक्त जब तू मेरे घर पर आकर कहता था 'भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्मिता ठाकरे से मिलवा दो, भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबू सलेम से बचा लो, याद है न? अबू सलेम से बचा लो, भाई अबू सलेम गाली दे रहा है। याद है न यह सब चीजें या नहीं? मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

विज्ञापन
Sonu Nigam angry on T Series managing director Bhushan Kumar over Divya Khosla Kumar reaction
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

अपने वीडियो के आखिरी में सोनू निगम कहते हैं, 'मरीना कंवर याद है न, मरीना कंवर? वह क्यों बोली और क्यों बैकआउट हुई? यह मुझे नहीं पता, मीडिया को पता है। माफिया इस तरह फंक्शन करता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया तो उसका वीडियो मैं अपने यूट्यूब चैनल पर डाल दूंगा और बहुत धूमधाम से डालूंगा। मेरे मुंह मत लगना बस अब।' वहीं इस पूरे मामले में भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed