फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार, अमिताभ व रजनीकांत के बाद अब आयुष्मान की बारी, निभाए करियर के पहले ट्रिपल रोल

Mon, 22 Jun 2020 05:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 22 Jun 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Played Triple Role For an Advertisement After Dilip Kumar Amitabh Bachchan and Rajnikant
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महान अभिनेता दिलीप कुमार ने 1976 में रिलीज हुई बतौर हीरो अपनी आखिरी फिल्म बैराग में तीन रोल निभाए। 1978 में कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार ने फिल्म शंकर गारू में ट्रिपल रोल किए। इसकी रीमेक बनी 1983 में फिल्म महान के नाम से जिसमें अमिताभ बच्चन ने यही तिहरे रोल किए और इसके अगले साल यानी 1984 में रजनीकांत ने यही कारनामा किया फिल्म जॉन जॉनी जनार्दन में। अब बारी आयुष्मान खुराना की है।

Ayushmann Khurrana Played Triple Role For an Advertisement After Dilip Kumar Amitabh Bachchan and Rajnikant
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष्मान को तिहरे रोल में लेकर कोई फिल्म तो अब तक नहीं बनी है लेकिन उनका एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो रोल तो उनके बाप- बेटे के हैं और तीसरा रोल है एक महिला का। 

Ayushmann Khurrana Played Triple Role For an Advertisement After Dilip Kumar Amitabh Bachchan and Rajnikant
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के बाद आयुष्मान फिर से एक लड़की के रूप में दिखाई दे रहे और उनकी अदाएं इस वीडियो में साफ पहचान में आ रही हैं। वह सफेद सलवार- कमीज पहनते हैं, लिपस्टिक लगाते हैं और पति के साथ फ्लर्ट भी करते हैं, जिसकी भूमिका आयुष्मान ने खुद निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Played Triple Role For an Advertisement After Dilip Kumar Amitabh Bachchan and Rajnikant
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिता के किरदार में आयुष्मान ने चश्मा लगा रखा है तथा कुर्ता- पायजामा पहना है। तीसरे लुक में वह पति के किरदार में हैं और ऐसा लगता है कि कुकिंग में हाथ आजमा कर वह अपनी पत्नी को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी शर्ट खाने-पीने की चीजों से गंदी हुई है और वह अपनी पत्नी को प्रभावित करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Played Triple Role For an Advertisement After Dilip Kumar Amitabh Bachchan and Rajnikant
गुलाबो सिताबो - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेता आयुष्मान खुराना हाल ही में शूजित सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे। फिल्म में आयुष्मान के साथ अमिताभ बच्चन भी थे। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के लिए सलमान ने की थी ये अपील, सोना मोहापात्रा ने 'दबंग खान' पर निकाला गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed