मुंबई की एक जानी-मानी मॉडल ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय उर्फ मिमोह पर शादी का झांसा देकर रेप करने और जबरदस्ती गर्भपात कराने को लेकर केस दर्ज करवाया है। मॉडल ने मिथुन की पत्नी और मिमोह की मां एक्ट्रेस योगिता बाली पर भी पति की ऊंची पहुंच की धमक दिखाते हुए उसे जान से मरवाने की धमकी देने की थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला दिल्ली में होने की वजह से बॉम्बे हाईकोर्ट ने मिमोह और योगिता की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है।
{"_id":"5b3f33984f1c1bbf248b4d7f","slug":"lawyer-of-complainant-claimed-mithun-chakraborty-s-son-mimoh-sedated-victims-drink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेप केस में मिथुन के बेटे की मुश्किलें बढ़ी, पीड़िता के वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेप केस में मिथुन के बेटे की मुश्किलें बढ़ी, पीड़िता के वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती और मिमोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
lawyer of complainant
इस बीच पीड़िता के वकील रवि सोनी ने बताया कि घटना के समय उनकी मुवक्किल की ड्रिंक में ड्रग्स मिलाई गई थी। सोनी ने आगे बताया कि यह दोनों (पीड़िता और मिमोह) एक दूसरे को बीते 4 साल से जानते हैं। मिमोह ने पीड़िता की ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाई और फिर उसके साथ रेप किया।
mimoh
मिमोह ने मेरे मुवक्किल से शादी का वादा किया और इन 4 सालों में हर बार वह अपने वादे से मुकरते रहे। अंत में उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। यहां तक कि उन्होंने कुंडली भी मिलवाई लेकिन अंत में शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mimoh
मॉडल ने बताया है कि मिमोह ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। इस बीच वो प्रेग्नेंट हुई लेकिन मिमोह ने उसका गर्भ गिरवा दिया। ये सब चार सालों तक चलता रहा। कई बार मिमोह ने उसकी कुंडली मिलाने के नाम पर भी उसे गुमराह किया। जब उसे पता चला कि सात जुलाई को वह अभिनेत्री से शादी कर रहा है तो वो फरियाद लगाने पहुंची थीं लेकिन योगिता ने उसे धमकाया और मिथुन की पहुंच बताकर उसे गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
Mithun And Mimoh
मिमोह की इस हफ्ते एक दूसरी लड़की से शादी हो रही है इस सवाल पर वकील सोनी ने कहा कि पीड़िता अभी भी मिमोह से शादी करना चाहती हैं लेकिन चक्रवर्ती परिवार उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहता इसलिए ऐसा संभव है कि एक-दो दिन में मिमोह को गिरफ्तार किया जा सकता है। मुझे यह भी पता चला है कि मुंबई हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी जिसे खारिज कर दिया गया है।