फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान का नौकर बन सुपरहिट हुआ था ये एक्टर, गुपचुप शादी और भयानक बीमारी से मौत

Sun, 03 Nov 2019 08:27 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 03 Nov 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Laxmikant Berde birth anniversary unknown facts about his life
Laxmikant Berde - फोटो : social media

लक्ष्मीकांत बेर्डे (Laxmikant Berde), सिनेमाजगत का एक ऐसा नाम है जो फिल्मों में कॉमेडी को एक अलग स्तर पर ले गए। आज लक्ष्मीकांत भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन अभी भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। खास बात है कि लक्ष्मीकांत सलमान खान की हर फिल्म की बैक बोन हुआ करते थे। तीन अक्टूबर को लक्ष्मीकांत की 65वीं बर्थ एनिवर्सरी है। जानिए लक्ष्मीकांत बेर्डे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

Laxmikant Berde birth anniversary unknown facts about his life
Laxmikant Berde - फोटो : social media

लक्ष्मीकांत को बचपन से ही अभिनय का शौक था। वो मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे और चॉल में पले-बढ़े थे। स्कूल में भी वो ड्रामा में हिस्सा लिया करते थे। अभिनय में करियर बनाने के लिए लक्ष्मीकांत बेर्डे मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। कुछ समय तक बेर्डे ने साइड रोल किया। फिर उन्हें एक मराठी फिल्म 'तूर तूर' में काम मिला।

Laxmikant Berde birth anniversary unknown facts about his life
Laxmikant Berde - फोटो : social media

इस फिल्म में बेर्डे ने बतौर मुख्य अभिनेता काम किया। बेर्डे अपनी कॉमेडी से बड़े-बड़े स्टार को पीछे छोड़ देते थे। 'तूर तूर' के सुपरहिट होने के बाद उन्हें काम मिलने लगा। देखते ही देखते बेर्डे मराठी सिनेमा के कॉमेडी किंग बन गए। बेर्डे ने फिल्मों के अलावा कुछ टीवी शो में भी काम किया। बेर्डे ने जहां हाथ आजमाया वहां उन्हें सफलता मिली। फिल्म 'धूम धड़ाका' ने लक्ष्मीकांत को रातों-रात स्टार बना दिया था। मराठी और हिंदी करियर मिलाकर बेर्डे ने 200 से ज्यादा फिल्में की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laxmikant Berde birth anniversary unknown facts about his life
लक्ष्मीकांत बेर्डे - फोटो : file photo

मराठी फिल्म के स्टार बेर्डे ने जब हिंदी सिनेमा में काम करना शुरू किया तो वो वहां भी छा गए। बेर्डे ने 1989 में हिंदी फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। हिंदी सिनेमा में '100 डेज', 'हम आपके हैं कौन' और 'साजन बेहतरीन' उनकी अच्छी फिल्मों शामिल हैं। दिलचस्प बात है कि बेर्डे फिल्मों में चाहे साइड रोल में रहते हों लेकिन फिल्म में उनकी भूमिका दमदार होती थी। सलमान की कई फिल्मों में उन्होंने नौकर का किरदार निभाया। हालांकि जबरदस्त अभिनय से वो नौकर नहीं हीरो बन गए। कभी-कभी तो उनका अभिनय हीरो पर भी भारी पड़ जाता था। 

विज्ञापन
Laxmikant Berde birth anniversary unknown facts about his life
लक्ष्मीकांत बेर्डे - फोटो : file photo

फिल्म 'धूम धड़ाका' और 'एसी ही बनवा बनवी' बेर्डे के लिए मील का पत्थर साबित हुई थीं। बेर्डे की निजी जिंदगी भी उनकी फिल्मों की तरह फिल्मी रही। बेर्डे ने रूही बेर्डे से शादी की थी। रूही ने भी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में काम किया था। कुछ समय बाद बिना तलाक लिए दोनों अलग हो गए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद बेर्डे अभिनेत्री प्रिया अरुण को डेट करने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed