फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान का 'नौकर' बन खूब हिट हुआ था ये एक्टर, इस गंभीर बीमारी से हुई मौत

Wed, 16 Dec 2020 10:40 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 16 Dec 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Laxmikant Berde Death Anniversary Know About His Acting Career and Personal Life
Laxmikant Berde - फोटो : social media

'हम आपके हैं कौन' में लल्लू (नौकर) का किरदार निभाने वाले दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे ने कॉमेडी किरदारों से ही अपनी इंडस्ट्री में एक खास जगह बना ली थी। उन्होंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए लेकिन वो अपनी प्रतिभा से उस छोटे रोल में भी जान फूंक दिया करते थे। लेकिन उन्होंने महज 50 बरस की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। 16 दिसंबर 2004 को लक्ष्मीकांत का एक गंभीर बीनारी के चलते निधन हो गया।

Laxmikant Berde Death Anniversary Know About His Acting Career and Personal Life
Laxmikant Berde - फोटो : social media

लक्ष्मीकांत को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी। वो मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे और चॉल में पले-बढ़े थे। स्कूल में भी वो ड्रामा में हिस्सा लिया करते थे। अभिनय में करियर बनाने के लिए लक्ष्मीकांत बेर्डे मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। कुछ समय तक बेर्डे ने साइड रोल किया। फिर उन्हें एक मराठी फिल्म 'तूर तूर' में काम मिला।

Laxmikant Berde Death Anniversary Know About His Acting Career and Personal Life
लक्ष्मीकांत बेर्डे

लक्ष्मीकांत ने इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता काम किया। बेर्डे अपनी कॉमेडी से बड़े-बड़े स्टार को पीछे छोड़ देते थे। 'तूर तूर' के सुपरहिट होने के बाद उन्हें काम मिलने लगा। देखते ही देखते बेर्डे मराठी सिनेमा के कॉमेडी किंग बन गए। बेर्डे ने फिल्मों के अलावा कुछ टीवी शो में भी काम किया। बेर्डे ने जहां हाथ आजमाया वहां उन्हें सफलता मिली। फिल्म 'धूम धड़ाका' ने लक्ष्मीकांत को रातों-रात स्टार बना दिया था। मराठी और हिंदी करियर मिलाकर बेर्डे ने 200 से ज्यादा फिल्में की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laxmikant Berde Death Anniversary Know About His Acting Career and Personal Life
Laxmikant Berde - फोटो : social media

मराठी फिल्म के स्टार बेर्डे ने जब हिंदी सिनेमा में काम करना शुरू किया तो वो वहां भी छा गए। बेर्डे ने 1989 में हिंदी फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। 'मैंने प्यार किया' सलमान खान की दूसरी फिल्म थी। सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा भाग्यश्री और लक्ष्मीकांत बेर्दे भी नजर आए थे । लक्ष्मीकांत के साथ ये सलमान की पहली फिल्म थी। हिंदी सिनेमा में '100 डेज', 'हम आपके हैं कौन' और 'साजन' उनकी अच्छी फिल्मों शामिल हैं।

विज्ञापन
Laxmikant Berde Death Anniversary Know About His Acting Career and Personal Life
Laxmikant Berde - फोटो : social media

दिलचस्प बात है कि बेर्डे फिल्मों में चाहे साइड रोल में रहते हों लेकिन फिल्म में उनकी भूमिका दमदार होती थी। सलमान की कई फिल्मों में उन्होंने नौकर का किरदार निभाया। हालांकि जबरदस्त अभिनय से वो नौकर नहीं हीरो बन गए। कभी-कभी तो उनका अभिनय हीरो पर भी भारी पड़ जाता था। फिल्म 'धूम धड़ाका' और 'एसी ही बनवा बनवी' बेर्डे के लिए मील का पत्थर साबित हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed