फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब कंगना रणौत ने ‘मणिकर्णिका’ के पहले शूट को बताया भोजपुरी फिल्म, निर्देशक ने टॉक शो पर किया खुलासा

Wed, 16 Dec 2020 09:23 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Dec 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Manikarnika Director Krish opens up controversy with Kangana Ranaut says actor declare first shoot like Bhojpuri film
कृष, कंगना रणौत - फोटो : फाइल

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' के फिल्मांकन में पैदा हुए विवाद को फिर से हवा मिली है। इस फिल्म का निर्देशन करने वाले राधा कृष्ण जगरलामुदी उर्फ कृष ने कहा है कि इस फिल्म को अभिनेत्री कंगना रणौत ने उनसे जबरदस्ती छीन लिया था। जहां जरूरत नहीं थी, उस पर भी कंगना ने जबरदस्ती काम किया और सह निर्देशक का श्रेय भी ले लिया। जबकि लगभग पूरी फिल्म कृष ने बना दी थी।

Manikarnika Director Krish opens up controversy with Kangana Ranaut says actor declare first shoot like Bhojpuri film
कृष, कंगना रणौत - फोटो : फाइल

तेलुगु फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री समांथा अक्कीनेनी एक टॉक शो चलाती हैं जिस पर कृष और रकुल प्रीत सिंह मेहमान बनकर पहुंचे। शूटिंग के दौरान शो में 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का मामला भी उठा। पूरी कहानी दोहराते हुए कृष कहते हैं कि वह एक अंतिम बार इस मुद्दे पर खुलकर बातचीत करना चाहते थे। कृष्ण ने बताया कि कंगना और उनकी टीम ने पूरी फिल्म को देखा और फिर दो दिन बाद उन्हें फोन आया।

Manikarnika Director Krish opens up controversy with Kangana Ranaut says actor declare first shoot like Bhojpuri film
मणिकर्णिका - फोटो : फाइल

कृष ने कहा, 'मेरा इकलौता डर यही था कि कहीं दुनिया से मैं अपरिचित न रह जाऊं। वैसे भी एक कलाकार के रूप में हम अपनी क्षमता तब ही दिखा पाते हैं जब हमें सही मौका मिलता है। उससे पहले तो हम दुनिया के लिए अनजान ही होते हैं।' इतनी बातचीत सिर्फ प्रोमो में सामने आई है। बातचीत का पूरा पता तो तब चलेगा जब समांथा अक्कीनेनी के शो का यह एपिसोड रिलीज होगा। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब कृष ने कंगना के साथ हुए इस विवाद के बारे में कोई बात कही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manikarnika Director Krish opens up controversy with Kangana Ranaut says actor declare first shoot like Bhojpuri film
मणिकर्णिका - फोटो : फाइल

कई इंटरव्यूज के दौरान कृष अपनी बात रख चुके हैं। जब फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज हुई तब कंगना ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म का लगभग 70 फीसदी हिस्सा फिल्माया है। हालांकि, कृष ने कंगना की बात को झूठा बताया। कृष्ण कहा कि कंगना झूठ बोल रही हैं। कृष कहते हैं, 'जब मैंने यह फिल्म पूरी कर दी तब कंगना ने देखी और उन्हें पसंद भी आई। हालांकि, फिर उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म के साथ थोड़ी सी दिक्कत है।'

विज्ञापन
Manikarnika Director Krish opens up controversy with Kangana Ranaut says actor declare first shoot like Bhojpuri film
मणिकर्णिका - फोटो : फाइल

कृष ने कंगना के बारे में कहा कि कुछ दिनों के बाद कंगना ने कहना शुरू किया कि फिल्म में इसके दृश्य ज्यादा हैं, उसके दृश्य ज्यादा हैं। इस लड़की को ज्यादा दिखाया गया है, उस लड़की को थोड़ा कम दिखाया गया है। फिर उसके बाद वह फिल्म में बदलाव करने पर उतर आईं। यह बदलना होगा, वह बदलना होगा। यहां तक कि कंगना ने यह भी कहा कि इस फिल्म के निर्माता कमल जैन को भी यह फिल्म पसंद नहीं आई है। कंगना ने कृष की फिल्माई फिल्म को एक भोजपुरी फिल्म बता दिया था। बाद में कंगना ने अपने हिसाब से फिल्म शूट की। जब फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed