फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीताहरण पर बयान देकर बुरे फंसे सैफ अली खान, यूपी में केस दर्ज, 23 दिसंबर को मामले की सुनवाई

Wed, 16 Dec 2020 08:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Dec 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
Saif ali khan controversial statement case filed in jaunpur district of uttar Pradesh
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता सैफ अली खान (Case filed against Saif Ali Khan for hurting religious sentiments) अपने बयान को लेकर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। उन्होंने सीताहरण और राम-रावण युद्ध को लेकर पिछले दिनों बयान दिया था। मामला गरमाया तो सैफ ने एक बयान जारी कर माफी भी मांगी थी। अब यूपी के एक वकील ने सैफ अली खान और निर्देशक ओम राउत के खिलाफ याचिका दायर की है।

Saif ali khan controversial statement case filed in jaunpur district of uttar Pradesh
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केस उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एडिशनल चीफ जूडिशल मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कोर्ट में है। वकील हिमांशु श्रीवास्तव की ओर से दायर वाद में धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 23 दिसंबर की तारीख तय की है। 

Saif ali khan controversial statement case filed in jaunpur district of uttar Pradesh
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा है कि वह सनातन धर्म में गहरी आस्था रखते हैं। ग्रंथों में श्रीराम को अच्छाई का और रावण को बुराई का प्रतीक माना गया है। भगवान राम पर आदिपुरुष फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें रावण की भूमिका अभिनेता सैफ अली खान निभा रहे हैं। छह दिसंबर को सैफ अली ने एक साक्षात्कार में कहा था कि रावण दयालु था। राम के भाई लक्ष्मण ने रावण की बहन की नाक काट दी थी, इस वजह से रावण का युद्ध जायज था और सीता का हरण भी जायज था। सैफ अली का साक्षात्कार सनातन धर्म की आस्था पर चोट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif ali khan controversial statement case filed in jaunpur district of uttar Pradesh
सैफ अली खान - फोटो : द कपिल शर्मा शो

बता दें कि सैफ अली खान के इस बयान ने फिल्म आदिपुरुष की पूरी मार्केटिंग टीम को हिलाकर रख दिया है। ओम राउत अपनी फिल्म की शूटिंग अयोध्या से शुरू करना चाहते थे, इसी चक्कर में बताते हैं वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ तक आए।

विज्ञापन
Saif ali khan controversial statement case filed in jaunpur district of uttar Pradesh
सैफ अली खान - फोटो : फाइल

सैफ अली खान ने फिल्म में अपने किरदार यानी रावण की गतिविधियों को न्यायसंगत ठहराने की कोशिश की थी। इसके लिए सोशल मीडिया पर न सिर्फ सैफ का जमकर विरोध हुआ बल्कि उन्हें फिल्म से निकाले जाने की मांग तक उठने लगी। बयान पर विवाद हुआ तो अभिनेता ने बयान जारी कर माफी मांगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed