फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम उम्र में की शादी फिर हो गया तलाक, बच्चों की परवरिश के लिए अभिनेत्री से टीचर बन गईं लीला चिटनिस

Wed, 09 Sep 2020 09:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 09 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Leela Chitnis Birth Anniversary: Actress Who Loved Acting And Become Teacher
लीला चिटनिस - फोटो : twitter- @BombayBasanti

फिल्म कंगन की हीरोइन रहीं लीला चिटनिस (Leela Chitnis Birth Anniversary) फिल्मों में नारीवाद की पहली अलमबरदार भी मानी जाती हैं। वे पहली भारतीय अभिनेत्री थीं, जिन्होंने 1941 में 'लक्स' साबुन के लिए विज्ञापन फिल्म में काम किया। उन्होंने उस दौर में फिल्मों में काम करने का फैसला लिया जब महिलाओं के लिए ये किसी पाप से कम नहीं माना जाता था। लीला चिटनिस की जयंती पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्से।

Leela Chitnis Birth Anniversary: Actress Who Loved Acting And Become Teacher
लीला चिटनिस - फोटो : twitter- @BombayBasanti

मशहूर अभिनेता अशोक कुमार ने भी माना था कि बिना कुछ कहे सिर्फ आंखों से अपनी बात समझा देने का हुनर उन्होंने लीला से ही सीखा था। लीला चिटनिस की कम उम्र में ही शादी हो गई थी और वह चार बच्चों की मां भी बन गईं थीं। पति गजानन यशवंत चिटनिस और उनके बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था जिस वजह से उनकी शादी ने लंबा सफर तय नहीं किया और दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद लीला ने अपने बच्चों की परवरिश करने के लिए स्कूल में बतौर अध्यापिका काम करना शुरू कर दिया। उस दौरान वह कई नाटकों में भी काम करने लगीं।

Leela Chitnis Birth Anniversary: Actress Who Loved Acting And Become Teacher
लीला चिटनिस - फोटो : twitter- @BombayBasanti

बॉम्बे टॉकीज ने पहचाना लीला का हुनर
उस समय लीला अपने करियर के ऐसे पड़ाव पर थीं कि वो जिस भी चीज को हाथ लगातीं वो सोना हो जाता। ऐसे समय में लीला को बॉम्बे टॉकीज से जुड़ने का मौका मिला। लीला की अदाकारी और कलाकारी से काफी प्रभावित हो कर बॉम्बे टॉकीज ने लीला को उस दौर के सुपरस्टार अशोक कुमार के साथ फिल्म “कंगन” के माध्यम से पर्दे पर उतारा। फिल्म में लीला लीड रोल में थीं। कंगन हिंदी सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म मानी जाती है। दर्शकों में अशोक और लीला की जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई। इसके बाद लीला ने कई बेहतरीन फिल्में अशोक कुमार के साथ कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Leela Chitnis Birth Anniversary: Actress Who Loved Acting And Become Teacher
Leela Chitnis - फोटो : twitter- @BombayBasanti

महाराष्ट्र की पहली ग्रेजुएट सोसायटी लेडी
लीला का वक्त बदलने वाला था क्योंकि उनको अपने मेहनत के दम पर ‘सागर मूवीटोन’ फिल्म में एक्स्ट्रा के रूप में काम करने का मौका मिला। फिर उसी कंपनी की दूसरी फिल्म ‘जेंटलमैन डाकू’ में ऐसा किरदार निभाने को मिला जिसमें वह पुरुषों की पोशाक में दिखीं। इसके बाद उन्हें मास्टर विनायक की फिल्म छाया (1936) में दमदार किरदार निभाने का मौका मिला। उन्हें महाराष्ट्र की पहली ग्रेजुएट सोसायटी लेडी का तमगा भी मिला।

विज्ञापन
Leela Chitnis Birth Anniversary: Actress Who Loved Acting And Become Teacher
लीला चिटनिस - फोटो : twitter- @BombayBasanti

सिनेमा की पहली सुपरहिट मां
फिल्म शहीद में लीला ने पहली बार मां का किरदार निभाया। इस फिल्म में लीला ने सुपर स्टार दिलीप कुमार की मां का रोल निभाया था। बॉलीवुड में मां के किरदार से लीला ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। हालांकि उस दौर में और भी ऐसी अभिनेत्रियां थीं जो मां का किरदार निभाती थीं पर दर्शकों को अपने अभिनय से बांध रखा था लीला ने, क्योंकि लीला प्यार और दुलार से भरपूर मां थीं। राजकपूर की फिल्म “आवारा” और दिलीप कुमार की फिल्म “शहीद” में भी लीला ने ही मां का किरदार निभाया। 1987 में आई फिल्म “दिल तुझको दिया” में काम करने के बाद लीला ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद लाइट और कैमरों से दूर लीला अपने बड़े बेटे के साथ अमेरिका में रहने लगीं और आज ही के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed