{"_id":"631a5cc4812f1e503d5c303c","slug":"leela-chitnis-birthday-know-untold-facts-about-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Leela Chitnis: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस थीं लीला चिटनिस, इस एक्टर संग दीं कई सुपरहिट फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Leela Chitnis: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस थीं लीला चिटनिस, इस एक्टर संग दीं कई सुपरहिट फिल्में
आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जो अपनी आंखों से एक्टिंग करने का हुनर रखती थीं। उनके अभिनय के कायल आम दर्शक ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता निर्देशक भी थे। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकार लीला चिटनिस की। लीला का जन्म कर्नाटक के धरवाड में हुआ था। वह महाराष्ट्र के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती थीं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 4
लीला चिटनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा वक्त में बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस अपने अभियन से कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं। लेकिन लीला के समय ऐसा बिलकुल भी नहीं था। उन्होंने उस समय फिल्मों में एंट्री की जब इस पेशे को महिलाओं के लिए अच्छा नहीं माना जाता था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग मुकाम हासिल किया। लीला के पिता इंग्लिश लिट्रेचर के प्रोफेसर थे। यही वजह थी कि उनके घर में पढ़ाई लिखाई का माहौल था। खुद लीला ने भी ग्रेजुएट किया था। वह पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं जिन्होंने स्नातक की पढ़ाई की थी।
3 of 4
लीला चिटनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
पढ़ाई पूरी करने के बाद लीला चिटनिस ने एक थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया जिसका नाम 'नाट्यमानवांतर' था। इस ग्रुप के साथ लीला ने कई कॉमेडी और गंभीर नाटक किए। लीला की शादी बहुत छोटी उम्र में हो गई थी। 15 साल की उम्र में वह शादी के बंधन में बंध गई थीं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई में भी योगदान दिया था। हालांकि उनका वैवाहिक जीवन सफल नहीं रहा। दोनों के बीच अक्सर विवाद रहा करता था जिसकी वजह से लीला ने पति से तलाक के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लीला चिटनिस
- फोटो : ट्विटर
अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए उन्होंने स्कूल टीचर की नौकरी कर ली। साथ ही साथ वह नाटक और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी करती रहीं। साल 1937 में रिलीज हुई फिल्म 'जेंटलमैन डाकू' से उनकी किस्मत के सितारे बुलंदियों पर पहुंच गए। इसके बाद तो उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। बॉम्बे टॉकीज', 'कंगन', 'आजाद', 'बंधन' और 'झूला' उनकी प्रमुख फिल्में हैं। लीला की जोड़ी सबसे अधिक अशोक कुमार के साथ जमीं। दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।