फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: जब लीना चंदावरकर से शादी करने के लिए धरने पर बैठ गए थे किशोर कुमार, फिर यूं बनीं उनकी चौथी पत्नी

Sun, 29 Aug 2021 09:14 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 29 Aug 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Leena chandavarkar birthday actress is fourth wife of kishore kumar know their love story
लीना चंदावरकर, किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

चेहरे पर मासूमियत, आंखों में सपने और अदाओं में नजाकत...बेपरवाह खूबसूरती की मिसाल लीना चंदावरकर ने पर्दे पर अपने हर रंग से लोगों का दिल जीत लिया था। 29 अगस्त 1950 को जन्मीं 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री लीना इस साल अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में आने से पहले लीना विज्ञापनों में काम करतीं थीं और वहीं उन्हें एक्टर सुनील दत्त ने देखा जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'मन का मीत' में अपने अपोजिट साइन किया था।



यूं बनीं थीं लीना किशोर कुमार की चौथी पत्नी

सुनील दत्त से मिले मौके के बाद से लीना के सुनहरे सफर की शुरुआत हो गई। फिल्मों में उन्हें सफलता मिलने लगी और वो नई ऊंचाईयां छूने लगीं थीं। लीना बहुत ही रूढ़िवादी सोच की थीं, यही वजह रही कि उन्होंने फिल्मों में कभी ना तो बिकनी पहनी और ना ही कभी कोई फोटोशूट करवाया। उनकी तो आंखों में ही वो जादू था कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता था। हालांकि लीना की निजी जिंदगी में काफी उथल पुथल मची रही। 

Leena chandavarkar birthday actress is fourth wife of kishore kumar know their love story
लीना चंदावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

लीना ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया और उनकी खूबसूरती के भी सभी दीवाने थे लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी कभी पटरी पर नही चल पाई। लीना महज 24-25 साल की थीं जब उन्होंने सिद्धार्थ बंडोकर से शादी कर ली थी। सिद्धार्थ गोवा के एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही एक दुर्घटना में सिद्धार्थ का निधन हो गया था और 25 की उम्र में ही लीना विधवा हो गईं।

Leena chandavarkar birthday actress is fourth wife of kishore kumar know their love story
लीना चंदावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

बताते हैं कि कम उम्र में विधवा हो जाने के कारण उस वक्त लीना को लोग ताने मारने लगे थे। कुछ लोग उनके लिए खराब शब्दों का इस्तेमाल करने लगे थे जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या का मन बना लिया था। हालांकि लीना की जिंदगी में किशोर कुमार आए और उनकी जिंदगी बदल गई। वो किशोर कुमार की चौथी पत्नी बनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leena chandavarkar birthday actress is fourth wife of kishore kumar know their love story
लीना, किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लीना के जीवन में आए हरफनमौला किशोर कुमार जिनसे एक बार फिर उन्होंने प्यार करना सीखा। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार। इसके बाद दोनों ने तय कर लिया कि वो शादी करेंगे। मराठी परिवार में जन्मीं लीना के पिता आर्मी में अफसर थे। जब उन्हें लीना और किशोर की शादी की इच्छा के बारे में पता चला तो उन्होंने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया। बताते हैं कि फिल्मी किशोर कुमार लीना के पिता को मनाने के लिए धारवाड़ स्थित उनके घर पर गए और घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं साथ में वो गाना भी गाने लगे, 'नफरत करने वालों के सीने में प्यार भर दूं'।  ये गाना किशोर कुमार गाते रहे।

विज्ञापन
Leena chandavarkar birthday actress is fourth wife of kishore kumar know their love story
Leena Chandavarkar - फोटो : Social Media

वैसे तो आर्मी अफसर होने के नाते लीना के पिता थोड़ा ज्यादा सख्त थे लेकिन किशोर कुमार की कोशिशों और गाने से उनका दिल पिघल गया और उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इसके बाद साल 1980 में किशोर कुमार और लीना की शादी हो गई। इसके बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया जिनका नाम सुमित कुमार है।शादी के कुछ सालों बाद किशोर कुमार भी चल बसे। अब लीना अपने बेटे के साथ ग्लैमर की इंडस्ट्री से दूर रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed