फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadar Jain-Alekha Advani Wedding: इस दिन गर्लफ्रेंड अलेखा के घर बरात लेकर जाएंगे आदर, सामने आई शादी की तारीख

Tue, 03 Dec 2024 11:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Dec 2024 11:53 AM IST
सार

Aadar Jain-Alekha Advani Wedding Date: बीते महीने नवंबर में आदर जैन और अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी हुई। अब इनकी शादी की डेट को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
legendary filmmaker Raj Kapoor grandson Aadar Jain and Alekha Advani to tie the knot in February Know Details
आदर जैन-अलेखा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

राज कपूर के पोते आदर जैन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते महीने गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ उनकी रोका सेनेमनी हुई, जिसमें करिश्मा, करीना, रणबीर कपूर सहित कपूर फैमिली के तमाम लोग शामिल हुए। फैंस को अब इनकी शादी का इंतजार है। शादी की तारीख को लेकर भी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ी फरवरी में शादी रचाएगी।

legendary filmmaker Raj Kapoor grandson Aadar Jain and Alekha Advani to tie the knot in February Know Details
आदर जैन-अलेखा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किस तारीख को होगी शादी?
आदर और अलेखा की रोका सेरेमनी 23 नवंबर को हुई। यह कपल अगले साल शादी रचाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी समारोह का आयोजन फरवरी में होगा। आदर और अलेखा ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों से फरवरी में तारीखें ब्लॉक करने को कहा है। उनकी शादी और इससे जुड़े कार्यक्रम 20 और 21 फरवरी को होने की जानकारी सामने आई है। 

legendary filmmaker Raj Kapoor grandson Aadar Jain and Alekha Advani to tie the knot in February Know Details
आदर जैन-अलेखा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

कहां होगा आयोजन?
आदर और अलेखा कहां शादी रचाएंगे? इसे लेकर कहा जा रहा है कि इस जोड़ी के वैवाहिक कार्यक्रम मुंबई में ही होंगे। हालांकि, शादी की तारीख और जगह को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। न ही आदर और अलेखा ने कोई पुष्टि की है। आदर और अलेखा बचपन के दोस्त हैं। 
Mamta Rai: वाराणसी के काल भैरव मंदिर में इंफ्लूएंसर ममता राय ने काटा केक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
legendary filmmaker Raj Kapoor grandson Aadar Jain and Alekha Advani to tie the knot in February Know Details
आदर जैन-अलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम

बचपन के दोस्त हैं आदर-अलेखा
कपल की रोका सेरेमनी में नीतू सिंह, रणबीर कपूर, करिश्मा और करीना कपूर भी शामिल हुए। अलेखा और अदर बचपन के दोस्त हैं, लेकिन 2023 तक इनके रोमांस और अफेयर जैसी कोई खबरें नहीं थीं। आदर जैन के लिंकअप की खबरें तारा सुतारिया के साथ खूब आईं। हालांकि तारा के साथ आई दूरियों के बाद आदर की करीबी अलेखा से बढ़ीं और दोनों ने शादी का फैसला लिया।
Rakhee Gulzar: गलत खबरें छापने वालों पर नाराज दिखीं राखी गुलजार, बोलीं- मुझे मृत तक घोषित कर दिया गया

विज्ञापन
legendary filmmaker Raj Kapoor grandson Aadar Jain and Alekha Advani to tie the knot in February Know Details
आदर जैन-रीमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर के फुफेरे भाई हैं आदर
आदर जैन, राज कपूर और कृ्ष्णा कपूर की बेटी रीमा कपूर के बेटे हैं। वे रणबीर, करीना और करिश्मा के फुफेरे भाई हैं। आदर जैन भी फिल्मी दुनिया में डेब्यू कर चुके हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत कैदी बैंड से की। 
Sobhita Dhulipala: शादी के बाद शोबिज को अलविदा कह देंगी शोभिता धुलिपाला? नागा चैतन्य ने बताई सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed