{"_id":"5cbe9c95bdec2262650b21b4","slug":"legendary-singer-shamshad-begum-death-anniversary-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर थीं शमशाद बेगम, परिवार से लड़कर की थी हिंदू से शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर थीं शमशाद बेगम, परिवार से लड़कर की थी हिंदू से शादी
हिंदी सिनेमा में कालजयी गाने "मेरे पिया गये रंगून" और "कजरा मोहब्बत" जैसे गीतों को अपनी आवाज देने वाली गायिका शमशाद बेगम की आज पुण्यतिथि है। वह 23 अप्रैल 2013 को दुनिया को अलविदा कहकर चली गई थीं लेकिन उनके सुरीले सुर आज भी लोगों के कानों में गूजते हैं। शमशाद बेगम की पुण्यतिथि पर आइए बात करते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में...
2 of 5
शमशाद बेगम
शमशाद बेगम का जन्म पंजाब के अमृतसर शहर में 14 अप्रैल 1919 को हुआ था। शुरुआती दिनों में उन्होंने पेशावर रेडियो में काम किया था। शमशाद बेगम कट्टवादी मुस्लिम परिवार से थीं लेकिन उनका दिल आया एक हिंदू वकील (गणपत लाल) पर। परिवार के विरोध के बावजूद शमशाद बेगम ने मात्र 15 साल की उम्र में शादी कर ली।
3 of 5
शमशाद बेगम
शमशाद बेगम ने अपने करियर में कई भाषाओं में 6,000 से ज्यादा गाने गाए थे। शमशाद बेगम अपने जमाने की सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली और कमाने वाली प्लेबैक सिंगर थीं। शमशाद बेगम को पहली बार एक गाने के लिए साढ़े 12 रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शमशाद बेगम
40 और 50 के दशक में शमशाद बेगम के गाए गाने रेडियो पर छाए रहते थे। जैसे 'सी.आई.डी' फिल्म का 'लेके पहला पहला प्यार' और 'कहीं पे निगाहें'। इसके अलावा 'पतंगा' का 'मेरे पिया रंगून' तो आज भी कई मोबाइल फोन की प्लेलिस्ट में मिल जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
शमशाद बेगम
2009 में शमशाद बेगम को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। शमशाद बेगम द्वारा गाए चर्चित गीतों में ‘कभी आर कभी पार’, ‘कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना’, ‘सइयां दिल में आना रे’, ‘बूझ मेरा क्या नाम रे’ और ‘छोड़ बाबुल का घर’ शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।