फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धारा 377 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बॉलीवुड गदगद, एक सुर में बोला-देश के लिए गौरव का दिन

Thu, 06 Sep 2018 06:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
LGBTQ Bollywood celebrities reaction on lgbtq and section 377
विवादित धारा 377 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही बॉलीवुड में खुशी की लहर है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि समलैंगिक संबंध बनाना किसी भी तरह का कोई अपराध नहीं है। भारत एक आजाद देश है और हर व्यक्ति को उसके अनुसार जीने का हक है। कोर्ट के फैसले के बाद बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक करण जौहर ने अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। करण ने लिखा है कि यह एक एतिहासिक फैसला है। मुझे कोर्ट के इस फैसले पर गर्व है और यह पूरे देश के लिए गौरव करने वाली बात है। करण ने यह भी लिखा है कि देश को आज उसकी आक्सीजन वापस मिल गई है। साथ ही उन्होंने एक कलर फुल पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें अंग्रेजी में फाइनल लिखा हुआ है।


 
LGBTQ Bollywood celebrities reaction on lgbtq and section 377
वहीं देश के हर मुद्दे पर खुलकर अपना पक्ष रखने वाली अदाकारा स्वरा भास्कर ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की है। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले के लिए लड़ने वाले हर व्यक्ति को बधाई। भारत अब एक आजाद देश बन गया है।

 
LGBTQ Bollywood celebrities reaction on lgbtq and section 377
एक्टर आयुषमान खुराना ने भी कोर्ट के फैसले को लेकर अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने लिखा है कि बढ़ते हुए भारत में एक नए सूरज का उदय हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
LGBTQ Bollywood celebrities reaction on lgbtq and section 377
दो साल के ब्रेक के बाद एक बार फिर से कमबैक की तैयारियों में जुटे अभिषेक बच्चन भी कोर्ट के फैसले से उत्साहित हैं। अभिषेक ने ट्वीट करके लिखा है। अभिषेक ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें लिखा है कि सिर्फ एहसास है ये इसे रूह से महसूस करो, प्यार को प्यार ही रहने दो इसे कोइ नाम ना दो।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Well done India! 🌈

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

विज्ञापन
LGBTQ Bollywood celebrities reaction on lgbtq and section 377
हाल ही में शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर ने कोर्ट के इस फैसले की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि यह वो भारत है, जिसमें वो रहना चाहती हैं, जिसमें लिंग के आधार पर लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं होता हो। यही वो भारत है जिससे मैं प्यार करती हूं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed