फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nick Jonas: पहले मैसेज में निक ने प्रियंका को कही थी यह बात! ट्विटर डीएम से ऐसे शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला

Wed, 17 May 2023 12:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 17 May 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
Life Before Priyanka Chopra Does Not exist Nick Jonas shows first messages to her
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच काफी प्यार है और इस प्यार को वे दुनिया का सामने जाहिर करते रहते हैं। हाल में प्रियंका ने निक जोनस को लेकर काफी बातें की थी। उन्होंने बताया था कि निक ने उन्हें डायरेक्ट मैसेज (डीएम) किया था और फिर उनकी कैसे बातचीत शुरू हुई और निक ने उनसे मिलने के लिए कहा। अब निक जोनस ने भी उनकी पहली बातचीत के बारे में बताया है।

Life Before Priyanka Chopra Does Not exist Nick Jonas shows first messages to her
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

एंडी कोहेन के टॉक शो में अपने भाइयों जो और केविन के साथ पहुंचे निक ने प्रियंका को भेजा पहला मैसेज दिखाया, जो उन्होंने प्रियंका के फोन पर भेजा था। शो में एक प्रशंसक ने निक से पूछा कि उन्होंने वास्तव में प्रियंका को क्या संदेश भेजा था, और क्या वह उनसे पहले कभी दूसरों के डीएम में गए थे। निक ने शुरू में सवाल के दूसरे हिस्से का जवाब नहीं दिया और इसके बजाय कहा, 'प्रियंका से पहले का जीवन एक दूर की याद है और यह अब मौजूद नहीं है।'

Life Before Priyanka Chopra Does Not exist Nick Jonas shows first messages to her
निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निक ने अपने जेब से फोन निकाला और जो मैसेज उन्होंने प्रियंका को भेजा था उसके बारे में दर्शकों को बताया। निक ने बताया कि उन्होंने प्रियंका से कहा कि अरे, मुझे पता है कि हमारे पास बहुत सी चीजें समान हैं, आम दोस्त हैं, और मुझे लगता है कि हमें मिलना चाहिए। निक ने कहा कि सोशल मीडिया और डीएम ने उनके जैसे व्यक्ति के लिए एक नई दुनिया खोल दी। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रियंका से पहले भी उन्होंने दूसरे लोगों को डीएम किया है। लेकिन अब उनके लिए प्रियंका की मायने रखती हैं।

यह भी पढ़ें: 'सबके के लिए नहीं खुलते फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे' शहनाज गिल ने क्यों कही ऐसी बात?

विज्ञापन
विज्ञापन
Life Before Priyanka Chopra Does Not exist Nick Jonas shows first messages to her
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

निक ने कहा कि सोशल मीडिया और डीएम ने उनके जैसे व्यक्ति के लिए एक नई दुनिया खोल दी। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रियंका से पहले भी उन्होंने दूसरे लोगों को डीएम किया है। लेकिन अब उनके लिए प्रियंका की मायने रखती हैं।

विज्ञापन
Life Before Priyanka Chopra Does Not exist Nick Jonas shows first messages to her
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में, एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब निक जोनस ने उन्हें पहली बार मैसेज किया था तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी। आर्मचेयर एक्सपर्ट पॉडकास्ट के दौरान बताया कि शादी से पहले निक ने उन्हें 2016 में ट्विटर पर मैसेज किया था। प्रियंका ने निक से कहा था कि तुम मुझे मेरे नंबर पर मैसेज क्यों नहीं करते हो?' एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था वरना उनकी सोशल टीम उनके सारे मैसेज पढ़ लेती।

यह भी पढ़ें: ये छिपकली अगर जिंदा हो गई..., कान फिल्म फेस्टिवल में अतरंगी नेकपीस पहनने पर ट्रोल हुईं उर्वशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed