{"_id":"611f91e3e1f64f45be57f815","slug":"life-story-of-akshay-kumar-sister-alka-bhatia-who-married-a-men-which-is-15-year-older-then-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब बहन से नाराज हो गए थे अक्षय कुमार, 15 साल बड़े आदमी से परिवार के खिलाफ जाकर की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब बहन से नाराज हो गए थे अक्षय कुमार, 15 साल बड़े आदमी से परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshay kuamr and sister alka bhatia
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार दिल्ली के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपना बचपन दिल्ली-6 में गुजारा है। अपने पिता के परिवार को लेकर पब्लिक डोमेन में बहुत ज्यादा बातें नहीं हैं। अक्षय की एक बड़ी बहन हैं, उनका नाम अलका भाटिया है। उन्हें कम ही लोग जानते हैं लेकिन कई बार वो फिल्मों की स्क्रीनिंग सहित कुछ इवेंट्स में दिखाई दे जाती हैं। अक्षय की बहन अलका से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चित है। दरअसल अलका ने अपने परिवार और अक्षय की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी की थी। ये शादी उन्होंने अपनी उम्र से 15 साल बड़े शख्स से की थी। वो शख्स भी मुंबई के जाने माने नामों में से एक है। अलका के इस कदम से बताया जाता है कि अक्षय काफी नाराज हो गए थे। जानिए कैसी थी अलका भाटिया की लव स्टोरी और कौन था वो शख्स जिससे अलका ने रचाई है शादी।
Trending Videos
2 of 5
alka bhatia
- फोटो : Social media
अक्षय की बहन अलका लाइम लाइट से दूर रहने वाली हैं। ऐसा कहा जाता है कि अक्षय भी अपनी बहन अलका के काफी करीब हैं। साल 2012 में अलका ने 23 दिसंबर को मुंबई की एक मशहूर शख्सियत से शादी रचाई थी। उस शख्स का नाम सुरेंद्र हीरानंदानी था। सुरेंद्र महाराष्ट्र और देश की अग्रणी रियल स्टेट फर्म हीरानंदानी ग्रुप के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
alka bhatia
- फोटो : social media
अलका ने जिस सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी, वो पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी शादी प्रीति नाम की महिला से हुई थी हालांकि साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया। ऐसा भी कहा जाता है कि अक्षय कुमार अलका के इस फैसले से खुश नहीं थे। लेकिन बहन अलका की खुशी को देखते हुए उन्होंने बाद में हामी भर ली। बाद में अक्षय कुमार ने दोनों की शादी में भाई की रिस्मों को भी निभाया।
4 of 5
alka bhatia
- फोटो : social media
सुरेंद्र हीरानंदानी की बात करें तो वो मुंबई की अमीर शख्सियतों में शुमार हैं। उनकी कंपनी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र और देश के दूसरे हिस्सों में रियल स्टेट का कारोबार करती है। प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक सुरेंद्र की कुल संपत्ति 1.29 अरब डॉलर है। अलका से शादी से पहले से सुरेंद्र के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां नेहा और कोमल और एक बेटा हर्ष है। सुरेंद्र के तीनों बच्चे मां प्रीति के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Alka Bhatia and Akshay Kumar
- फोटो : social media
सुर्खियों से दूर रहने वाली अलका एक हाउसवाइफ हैं। लेकिन साथ ही वो फिल्मी दुनिया में भी हाथ आजमा चुकी हैं। अलका ने बतौर प्रोड्यूसर एक फिल्म का निर्माण भी किया था। ये फिल्म साल 2014 में आई थी। इस फिल्म का नाम फगली था। अलका के साथ अक्षय कुमार भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खासा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो एक कत्ल के मामले में फंस जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X