सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जन्मदिन: प्यार में मिले धोखे के बाद सना खान ने की थी आत्महत्या की कोशिश, इस्लाम के लिए छोड़ी एक्टिंग और मौलवी से किया निकाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sat, 21 Aug 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
why sana khan married Anas Sayied and leave Bollywood movies on her birthday
सना खान - फोटो : social media

बिग बॉस से मशहूर हुईं अभिनेत्री सना खान अपने शौहर मुफ्ती अनस सैयद के साथ इन दिनों मालदीव में वेकेशन का मजा ले रही हैं। सना अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और खुलकर अपने मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। अब वो मुद्दा चाहे उनकी अफेयर से जुड़ा हो या फिर ब्रेकअप का। फिल्म 'जय हो' से लेकर वेब सीरीज स्पेशल ऑपरेशन्स में दिखने वाली सना अचानक ही बॉलीवुड की गलियारों से ओझल हो गईं। सना के एक फैसले से उनका पूरा बॉलीवुड करियर खत्म सा हो गया। 21 अगस्त को जन्मीं सना खान के साथ ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने फिल्मी करियर को छोड़कर मौलाना मुफ्ती से शादी कर ली।

Trending Videos
why sana khan married Anas Sayied and leave Bollywood movies on her birthday
सना खान - फोटो : instagram

सलमान ने चमकाई किस्मत!

बिग बॉस के सीजन 6 में सना बतौर प्रतिभागी बनकर गईं थी। इस सीजन में वो सलमान खान की फेवरिट रहीं। सना खान ने कम समय में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था। साल 2005 में अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। वह सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में दिखाई दीं थीं। जय हो से सना को उनकी पहचान मिली थी। इसके बलबूते उन्हें तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
why sana khan married Anas Sayied and leave Bollywood movies on her birthday
सना खान- मेल्विन लुइस - फोटो : Social Media

ब्रेकअप ने तोड़ा दिल

सना खान का अफेयर मशहूर कोरियोग्राफर मेलविन लुईस से था। दोनों ही लंबे समय तक अपने लव रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे थे। अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया और सना ने लुईस पर उनका इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप तक लगा डाले। ऐसा कहा जाता है कि सना इस ब्रेकअप के बाद से पूरी तरह से टूट गईं और डिप्रेशन में चली गई थीं। यहां तक कि उन्होंने नींद की गोलियां भी खा ली थीं।
why sana khan married Anas Sayied and leave Bollywood movies on her birthday
सना खान- मेल्विन लुइस - फोटो : Social Media

सना के बयान ने चौंकाया
सना ने कोरियोग्राफर लुईस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें ये जानकर सबसे ज्यादा दुख हुआ कि लुईस ने एक छोटी उम्र की लड़की को गर्भवती कर दिया था। वो अपनी ही स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था। इस मामले के बाद लुईस ने भी सना पर कई आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
why sana khan married Anas Sayied and leave Bollywood movies on her birthday
सना खान, मुफ्ती अनस - फोटो : Instagram

अचानक बॉलीवुड को कहा अलविदा
अपने अफेयर को लेकर विवादों में रहीं सना के अचानक ही बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से सभी को चौंका दिया था। सना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि "मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो एक ही सूरत में बेहतर होगी, जब आप अपने पैदा करने वाले के हुक्म के मुताबिक जिंदगी गुजारेंगे। सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद नही बनाएंगे।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed