बॉलीवुड में आपको ऐसी कई स्टोरीज मिल जाएंगी, जिन्होंने अपने समय में खूब सुर्खियां बटोरी। यही नहीं इन स्टोरीज के चर्चे भी उस दौरान खूब हुए थे। बॉलीवुड में लंबे समय से हर एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहा है। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं रेखा और अमिताभ बच्चन की। बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोनों ने खूब कामयाबी हासिल की। दोनों ही कलाकारों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में अब तक दी हैं। इस दौरान अमिताभ और रेखा ने अपने शानदार अभिनय के दम पर करोडों लोगों के दिलों को जीता। एक समय था जब इन दोनों कलाकारों को लेकर खूब चर्चाएं होती थी। रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर के चर्चे उन दिनों खूब थे। उस वक्त आशंका जताई जा रही थी कि ये दोनों कलाकार जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों को लेकर कई मनगढ़ंत कहानियों का चलन इंडस्ट्री में जोर शोर से हो रहा था।
सिंदूर का रहस्य: ऋषि कपूर की शादी में मांग में सिंदूर भरकर पहुंची थीं रेखा, अमिताभ संग शादी के लगाए गए थे कयास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन