{"_id":"6303cae24d073c2fdf117c8b","slug":"liger-advance-booking-box-office-collection-vijay-deverakonda-ananya-panday-puri-jagannadh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Liger Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'लाइगर' ने दिखाया कमाल, अब तक बिक चुके हैं इतने करोड़ के टिकट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Liger Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'लाइगर' ने दिखाया कमाल, अब तक बिक चुके हैं इतने करोड़ के टिकट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही दस्तक देने वाली है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। रिलीज से पहले इस फिल्म का एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलुगू भाषा में इस फिल्म की बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि हिंदी पट्टी में यह फिल्म कुछ कमाल करती नजर नहीं आ रही है। आइए जानते हैं कि किस भाषा में इस फिल्म के कितनी टिकट बुक हुए हैं।
2 of 4
फिल्म ‘लाइगर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तेलुगू भाषा में हुई बंपर बुकिंग
विजय देवरकोंडा तेलुगू सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं। यही वजह है कि इस फिल्म को यहां अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस भाषा में 3.66 करोड़ की बुकिंग हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक इस फिल्म के 199938 टिकट बुक हो चुके हैं।
3 of 4
फिल्म ‘लाइगर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी भाषा में हुई अब तक इतनी बुकिंग
विजय की इस पहली पैन इंडिया फिल्म की एडवांस बुकिंग हिंदी भाषा में अब तक बहुत कम हुई है। इस फिल्म का प्रमोशन हिंदी पट्टी में भी जमकर किया गया लेकिन इतने प्रचार के बावजूद फिल्म के अब तक 35 लाख रुपये के ही टिकट बिक सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म लाइगर के एक दृश्य में राम्या कृष्णन और विजय देवरकोंडा
- फोटो : insta
तमिल में हुई बिकीं सबसे कम टिकट
तेलुगू और हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल भाषा में भी रिलीज की जा रही है। लेकिन इस राज्य में दर्शकों में इस फिल्म को लेकर कुछ खास दिलचस्पी नजर नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल भाषा में इस फिल्म की टिकटों की बुकिंग सबसे कम हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस भाषा में अब तक 3.5 लाख की टिकट ही बुक हुए हैं। वहीं, अगर तीनों ही भाषाओं को मिलाकर एडवांस बुकिंग की कमाई देखी जाए तो यह आंकड़ा महज 4 करोड़ रुपए ही पहुंच सका है। बता दें कि इस फिल्म में विजय के अलावा अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।