फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger BO Prediction: अपनी परफॉर्मेंस से बायकॉट के ट्रेंड को तोड़ पाएंगे विजय! पहले दिन होगी इतनी कमाई

Wed, 24 Aug 2022 10:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 24 Aug 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Liger Box Office Prediction know how much crore vijay deverakonda and ananya panday film will earn
लाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। लाइगर के गानों और ट्रेलर की हर तरफ धूम मची हुई है। इस फिल्म के लिए विजय देवरकोंडा बॉलीवुड और अनन्या पांडे साउथ में डेब्यू के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के जरिए फैंस विजय देवरकोंडा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हो रहे हैं। हालांकि हाल ही में रिलीज हुईं बॉलीवुड की कुछ फिल्मों का हाल काफी बुरा रहा है, ऐसे में लाइगर का क्या हाल होगा, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। 

Liger Box Office Prediction know how much crore vijay deverakonda and ananya panday film will earn
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये तो सभी जानते हैं कि इन दिनों बॉलीवुड की हालत सही नहीं है। इस समय बॉलीवुड की जितनी भी फिल्में रिलीज हो रही हैं, वह सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। लाइगर एक पैन इंडिया फिल्म है और ये हिंदी के अलावा, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। ऐसे में लाइगर को साउथ में तो ज्यादा नहीं, लेकिन हिंदी में संघर्ष करना पड़ सकता है। लाइगर भले ही नॉर्थ में कमाल न कर पाए, लेकिन ये फिल्म तेलुगू में रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Liger Box Office Prediction know how much crore vijay deverakonda and ananya panday film will earn
फिल्म लाइगर के एक दृश्य में राम्या कृष्णन और विजय देवरकोंडा - फोटो : insta

लाइगर को धर्मा प्रोडक्शन लॉन्च कर रहे हैं। ये फिल्म विजय देवरकोंडा के लिए बॉलीवुड में सॉलिड डेब्यू फिल्म हो सकती है। लाइगर के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का बजट 90 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की ओपनिंग करीब 9 से 10 करोड़ के आसपास होनी चाहिए। कहा जा रहा है  कि पहले दिन ये फिल्म साउथ में करीब 20 करोड़ और हिंदी में 3-5 करोड़ का कारोबार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Box Office Prediction know how much crore vijay deverakonda and ananya panday film will earn
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म के लिए करीब 20 से 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। ऐसे में फिल्म अगर सुपरहिट होती है तो विजय देवरकोंडा आगे चार्ज बढ़ा भी सकते हैं। अब देखते हैं बॉयकॉट बॉलीवुड के बीच आखिर लाइगर क्या कमाल दिखा पाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed