फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई अक्षय की ‘रक्षा बंधन’, 14वें दिन हुई महज इतनी कमाई

Wed, 24 Aug 2022 10:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 24 Aug 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Box Office Collection Day 14 Aanand L Rai and Akshay Kumar film performed very low on Wednesday
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' का प्रदर्शन दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुआ 14 दिन हो गए हैं और अभी तक यह 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी है। फिल्म की हालत देखकर ऐसा लगता है कि यह भी अक्षय की इस साल आई दो फिल्मों की तरह फ्लॉप ही साबित होगी।

Raksha Bandhan Box Office Collection Day 14 Aanand L Rai and Akshay Kumar film performed very low on Wednesday
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि शायद भाई-बहन के प्रेम को दिखाती यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिल्म को शुरुआत से ही विरोध का सामना करना पड़ा। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बनाने में 70 करोड़ रुपये की लागत आई थी। फिल्म के दिन-ब-दिन गिरते प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि यह अपनी लागत निकालने में भी सफल नहीं होगी।

Raksha Bandhan Box Office Collection Day 14 Aanand L Rai and Akshay Kumar film performed very low on Wednesday
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
'रक्षा बंधन' के 14वें दिन का कलेक्शन और भी कम हो गया है। फिल्म ने रविवार को जहां 1.8 करोड़ की कमाई की थी, तो सोमवार को महज 7 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। मंगलवार को फिल्म ने 66 लाख रुपये कमाए, तो अब बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर कमी आई है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने 60 लाख का कारोबार किया है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 45.33 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Box Office Collection Day 14 Aanand L Rai and Akshay Kumar film performed very low on Wednesday
फिल्म रक्षा बंधन की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को देखते हुए कई जगह इसके शोज भी रद्द कर दिए गए हैं। 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद यह इस साल आई अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकामयाब साबित हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, सादिया, सहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed