फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger: विजय देवरकोंडा की ‘लाइगर’ के पहले गाने का टीजर रिलीज, थीम सॉन्ग में अभिनेता का दिखा धांसू अंदाज

Mon, 09 May 2022 06:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 09 May 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Liger vijay devarakonda film first song The Tiger Hunt Theme teaser released is absolutely perfect in terms of song
liger - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है और ऐसे में फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है। आज विजय देवरकोंडा अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने विजय देवरकोंडा के फैंस को तोहफा दिया है। अभिनेता की फिल्म 'लाइगर' के पहले गाने का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता का दमदार अंदाज देख फैंस खुश हो गए हैं।

Liger vijay devarakonda film first song The Tiger Hunt Theme teaser released is absolutely perfect in terms of song
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी इंडिया म्यूजिक के यू-ट्यूब चैनल पर इस गाने का टीजर जारी किया गया, जो 1 मिनट 46 सेकंड का है। इस टीजर में विजय देवरकोंडा का अंदाज काफी दमदार है। टीजर की शुरुआत एक बस्ती से होती है और फिर अभिनेता दिखाई देते हैं, जो पहले रस्सी कूदते दिख रहे हैं और फिर विजय देवरकोंडा अपने धांसू अंदाज में भागते दिख रहे हैं। गाने के टीजर में आगे अभिनेता का दमदार एक्शन की झलक भी दिखाई है, जो फैंस को यकीनन पसंद आ रहा है।  

Liger vijay devarakonda film first song The Tiger Hunt Theme teaser released is absolutely perfect in terms of song
liger - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का एक पोस्टर शेयर कर विजय देवरकोंडा को जन्मदिन की बधाई दी है। पोस्टर में अभिनेता का बॉक्सर वाला अंदाज देखने को मिल रहा है, जो विजय देवरकोंडा पर जच रहा है। इस पोस्टर के ऊपर 'हैप्पी बर्थडे लाइगर' लिखा हुआ है। करण जौहर ने कैप्शन में लिखा है, 'ये वो तूफान है जो पूरे भारत पर कब्जा करने वाला है पेश है #LigerHunt! जन्मदिन मुबारक हो विजय देवरकोंडा, यह साल आपका है।'

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger vijay devarakonda film first song The Tiger Hunt Theme teaser released is absolutely perfect in terms of song
फिल्म लाइगर का पोस्टर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर की रिलीज डेट की घोषणा अब तक नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा, अनन्या पांडे, माइक टायसन, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे नजर आएंगे। फिल्म जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन तले करण जौहर द्वारा निर्मित है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed