फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

34 की उम्र में तीसरी बार मां बनने जा रहीं लीजा हेडन, वीडियो साझा कर खास अंदाज में दी Good News

Mon, 08 Feb 2021 11:34 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 08 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lisa Haydon enlists her son to announce her pregnancy with her third child baby girl
Lisa Haydon - फोटो : social media

अभिनेत्री लीजा हेडल तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक वीडियो के साथ अपनी तीसरी बार मां बनने की गुड न्यूज अपने फैंस के साथ साझा की। लीजा हेडन ने कहा कि बच्चा जून में आने वाला है और उसने पहले गर्भावस्था की घोषणा नहीं की थी, इसका कारण आलस है।

Lisa Haydon enlists her son to announce her pregnancy with her third child baby girl
Lisa Haydon - फोटो : instagram
लीजा हेडन ने कहा कि बच्चा जून में आने वाला है और उसने पहले गर्भावस्था की घोषणा नहीं की थी, इसका कारण आलस है। वीडियो के पहले कुछ सेकंड में रहस्य को बनाए रखते हुए लिसा ने रहस्य खोला।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)


 
Lisa Haydon enlists her son to announce her pregnancy with her third child baby girl
Lisa Haydon - फोटो : social media

लीजा ने जो वीडियो साझा किया है, इसमें कुछ ही देर में बेटा आ जाता है और वो खुलासा करता है कि जल्द उसकी बहन जन्म लेने वाली है। इस वीडियो में लीजा हेडन अपने बेटे ज़ैकी से कहती है कि क्या आप सभी को बता सकते हैं कि मम्मी के पेट के अंदर क्या है ? ... जैक खुश होकर जवाब देता है मेरी बहन। बता दें लीजा हेडन और उनके पति डिनो लालवानी भी बेटे लियो के माता-पिता हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद लीजा हेडन फिजकली बहुत फिट हैं और उनके इस लेटेस्ट वीडियो पर उनके फैंस उनको बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lisa Haydon enlists her son to announce her pregnancy with her third child baby girl
Lisa Haydon, Padma Lakshmi - फोटो : amar ujala

लीजा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र से ही कर दी थी। लीजा हेडन किंगफिशर गर्ल रही हैं। साथ ही कई जानी-मानी मैगजीन की कवर गर्ल बन अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया। फेमिना, वर्व, एफएचएम और हार्पर बाजार जैसी प्रमुख मैगजीन हैं जिनके कवर पेज पर लीजा हेडन छाई रहीं।

विज्ञापन
Lisa Haydon enlists her son to announce her pregnancy with her third child baby girl
Lisa Haydon

लीजा के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उन्हें योग करने का बहुत शौक है। वह मॉडलिंग में आने से पहले योगा टीचर बनना चाहती थीं। लीजा हेडन के पसंदीदा एक्सरसाइज में रनिंग एक है। वह अपना आइडल उसैन बोल्ट को मानती हैं। कम ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि लीजा ना केवल एक मॉर्डन लाइफस्टाइल जीने वालीं हैं बल्कि वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। बॉलीवुड में लीजा ने 'आइशा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', 'क्वीन', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed