फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आशिकी' के हिट होते ही राहुल रॉय के पास आए थे 60 फिल्मों के ऑफर, फिर क्या हुआ कि फिल्मों से हो गए दूर

Mon, 08 Feb 2021 10:45 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 08 Feb 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rahul Roy, the 90’s lover boy, was offered 60 films after ‘Aashiqui’
राहुल रॉय

'बस एक सनम चाहिए आशिकी के लिए' फिल्म 'आशिकी' के गाने की ये लाइन आपको अच्छे से याद होगी। इसके साथ ही फिल्म के एक्टर राहुल रॉय को भी कोई नहीं भूल सकता। फिल्म ‘आशिकी’ से एक्टर राहुल रॉय को जो पहचान मिली, उससे उन्हें 'रोमांटिक हीरो', लवर बॉय' जैसे कई नाम भी मिले। राहुल रॉय की पहली फिल्म 'आशिकी' हिट साबित हुई थी लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि एक्टर फिल्मों की दुनिया से दूर हो गए। आज हम आपको राहुल रॉय की फिल्मी और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।



 

Rahul Roy, the 90’s lover boy, was offered 60 films after ‘Aashiqui’
राहुल रॉय

राहुल रॉय की मां एक महिला पत्रिका में लेख लिखा करती थीं, जिसे पढ़कर निर्देशक महेश भट्ट काफी प्रभावित हो गए थे। महेश राहुल की मां से मिलने उनके घर आए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक्टर की तस्वीरों पर पड़ी थी, जिसे देखकर महेश ने राहुल को अपनी फिल्म 'आशिकी' ऑफर की थी। उस वक्त राहुल मॉडलिंग कर रहे थे और उन्होंने फिल्म के लिए हां कह दी।

Rahul Roy, the 90’s lover boy, was offered 60 films after ‘Aashiqui’
राहुल रॉय

फिल्म 'आशिकी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई और एक्टर की पहली फिल्म हिट साबित हुई। राहुल ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी पहली फिल्म हिट हो जाएगी। 'आशिकी' करीब 6 महीने तक हाउसफुल चलती रही और इसकी सफलता ने राहुल को रातों रात स्टार बना दिया। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही थी लेकिन इसके बाद लगातार 8 महीनों तक राहुल के पास एक भी फिल्म का ऑफर नहीं आया। एक्टर बिना किसी काम के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Roy, the 90’s lover boy, was offered 60 films after ‘Aashiqui’
rahul roy

वो कहते है ना ऊपर वाला जब देता है तो झप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ राहुल रॉय के साथ हुआ। पहले उनके पास फिल्मों के ऑफर नहीं थे लेकिन जब ऑफर आए, तो एक साथ 60 फिल्मों के ऑफर थे। राहुल ने करीब 47 फिल्मों को साइन कर दिया था। उन्हें ये डर था कि कहीं दोबारा उन्हें खाली ना बैठना पड़े इसलिए उन्होंने एक साथ 47 फिल्में साइन कर दी थी। राहुल की पहली फिल्म 'आशिकी' बड़ी हिट थी लेकिन उसके बाद आने वाली उनकी 25 फिल्में पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉट हुई। राहुल ने ‘फिर तेरी याद आई’, ‘जानम’, ‘सपने साजन के’, ‘गुमराह’ और ‘मझदार’ जैसी फिल्में कीं। कुल मिलाकर उन्होंने 25 फिल्में की थी, लेकिन उनमें से एक भी कमाल नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन
Rahul Roy, the 90’s lover boy, was offered 60 films after ‘Aashiqui’
राहुल रॉय

इसके बाद साल 1992 में राहुल रॉय को महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जुनून’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में एक्टर ने अपने निगेटिव किरदार से दर्शकों को हैरान कर दिया। लेकिन इस फिल्म ने भी उनके करियर को कुछ ज्यादा नहीं दिया। अपने फिल्मी करियर में राहुल ने भोजपुरी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया। यहां तक कि उन्होंने बी और सी ग्रेड फिल्में भी साइन की थी। लेकिन राहुल रॉय का सितारा फिर नहीं चमका और धीरे-धीरे वो फिल्मों से दूर हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed