{"_id":"60216f678e052b5b94003898","slug":"naseeruddin-shah-video-of-supporting-farmers-movement-surfaced-actor-wife-gave-fake-account-information","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे नसीरुद्दीन शाह का वीडियो आया सामने, अभिनेता की पत्नी ने दी फर्जी अकाउंट की जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे नसीरुद्दीन शाह का वीडियो आया सामने, अभिनेता की पत्नी ने दी फर्जी अकाउंट की जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह-रतना पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उनके पति व अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। उनके नाम से बनाए गए असत्यापित प्रोफाइल से किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट की गईं, जिसके बाद शाह ने यह पुष्टि की।
2 of 5
ratna pathak shah
ट्विटर पर लगभग 49 हजार फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट पर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है, जो 70 वर्षीय अभिनेता द्वारा मानवाधिकार संगठन ‘सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) को पिछले महीने दिया गया साक्षात्कार है, जिसमें उन्होंने किसानों का समर्थन किया था।
3 of 5
Naseeruddin Shah and Ratna Pathak
- फोटो : file photo
रत्ना पाठक शाह ने कहा कि वे इस फर्जी प्रोफाइल से काफी परेशान हैं, जो जुलाई 2019 से ट्विटर पर है। शाह ने बताया कि उन्होंने ट्विटर और साइबर अपराध प्रकोष्ठ, दोनों से शिकायत करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ratna pathak shah
63 वर्षीय रत्ना पाठक शाह ने कहा, "शाह का ट्विटर अकाउंट नहीं है, लेकिन वे इन फर्जी खातों को रोकने में असमर्थ हैं।" बीते दिनों अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड के दिग्गजों की चुप्पी पर सवाल उठाया। नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि इन दिग्गजों को अपनी दौलत खोने का डर सता रहा है। आखिर जब उन्होंने 7 पीढ़ियों के लिए कमा रखा है तो कितना खो देंगे?
विज्ञापन
5 of 5
naseeruddin shah
- फोटो : you tube
एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, 'यदि किसान सर्दी में बैठे हैं तो हम यह कह कर चुप नहीं रह सकते कि हमें फर्क नहीं पड़ता है। जब सब कुछ तबाह हो जाएगा तो आपको दुश्मनों शोर से ज्यादा दोस्तों की खामोशी चुभेगी। खामोश रहना जुल्म करने वाले की तरफदारी करना है। हमारे फिल्म इंडस्ट्री के जो धुरंधर लोग है, वो शांत बैठे हैं। उन्हें लगता है कि वे बहुत कुछ खो सकते हैं। आपने इतना धन कमा लिया है कि आपकी 7 पीढ़ियां बैठकर खा सकती हैं। फिर कितना खो दोगे आप?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।