{"_id":"60215eb48ebc3e26ca6918ff","slug":"swara-bhaskar-reaction-on-kangana-ranaut-said-kangana-is-spreading-hate-in-community","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वरा भास्कर ने कंगना पर साधा निशाना, बोलीं- मुझे ‘बी ग्रेड’ कहने वाली देश में नफरत फैला रही है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वरा भास्कर ने कंगना पर साधा निशाना, बोलीं- मुझे ‘बी ग्रेड’ कहने वाली देश में नफरत फैला रही है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कंगना, स्वरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैचारिक मतभेद के कारण अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कंगना रणौत के बीच अक्सर खटास देखी जाती है। कंगना उनके सेक्युलिरिज्म विचारों को लेकर कई बार तल्ख टिप्पणी करती रहती हैं। अब स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि कंगना के साथ मेरा व्यक्तिगत कोई मसला नहीं है। लेकिन उनके नफरत और कट्टरता से भरे ट्वीट्स से समस्या है।
2 of 6
स्वारा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक साक्षात्कार में स्वरा ने कहा कि वह कंगना को व्यक्तिगत रूप से बिल्कुल नहीं जानती हैं, लेकिन वह प्रभावशाली पदों पर बैठे लोगों के साथ अपनी शक्ति का इस्तेमाल करके नफरत फैलाती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एक सहकर्मी के रूप में उनके साथ काम किया और वह एक बहुत ही सक्षम अभिनेत्री हैं. यह हमने देखा है।
3 of 6
स्वरा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम
आगे स्वरा बोलीं कि वह किसी व्यक्ति विशेष के बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहतीं, न ही उनके मामले में पड़ना चाहती हैं।क्योंकि वह अनावश्यक सुर्खियों में हैं। लेकिन बस इतना कहना चाहती हैं कि नफरत, कट्टरता और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए अपने मंच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह काफी दुखद है और स्तर में गिरावट दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्वरा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना के बारे में सीधी बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उनके ताजे ट्वीट नाथूराम गोडसे का बचाव करने वाले थे या नाथूराम गोडसे का बचाव करने की कोशिश कर रहे थे। स्वरा ने कहा कि कंगना में उनकी निजी दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वैचारिक मतभेद हैं। जिस तरह से वह कट्टरता को सामान्य कर रही है, उससे बड़ी समस्या पैदा होगी। मुझे लगता है कि यह जहर है।
विज्ञापन
5 of 6
swara bhaskar
- फोटो : social media
एक और इंटरव्यू में स्वरा ने कहा कि मुझे 'बी ग्रेड' कहने पर कोई आपत्ति नहीं है। आप जैसा चाहें मुझे बुलाएं। लेकिन ये जान लें कि कभी कभी लोग जो कहते हैं दरअसल वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। मुझे लगता है कि बाहरी लोगों और बी ग्रेड अभिनेताओं के साथ जो हुआ वह वास्तव में बहुत दुखद है। वे मेरे या तापसी के बारे में कहकर अपनी जहनियत का खुलासा कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।