फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सवाल: आप हमेशा प्रेग्नेंट क्यों रहती हैं? यूजर के सवाल पर लीजा हेडन ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 13 Jun 2021 05:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 13 Jun 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Lisa Haydon gives epic reply to troll who asks her why she remains 'pregnant all the time'
लीजा हेडन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन इन दिनों अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस दौरान लीजा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। आए दिन वो नए पोस्ट और तस्वीरें साझा कर अपडेट देती रहती हैं। एक बार फिर लीजा चर्चा में आ गई हैं।



लीजा कब देंगी अपने तीसरे बच्चे को जन्म
बीते दिनों लीजा ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कई सारी बातें कही थीं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की ड्यू डेट के बारे में भी बताया और कहा कि इसी महीने जून में वे अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वे आए दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना एक और फोटोशूट करवाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं। बस फिर क्या था लीजा की तस्वीरों को देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों ने लीजा से यह तक पूछ डाला है कि क्या उन्हें ऐसे रहना पसंद है। लीजा ने भी इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Lisa Haydon gives epic reply to troll who asks her why she remains 'pregnant all the time'
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, लीजा हेडन ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की है जो कि एक मैग्जीन के कवर पेज की लग रही है। यूजर्स ने इस तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तस्वीर साझा करने के कुछ देर बाद ही वायरल हो गई है। कुछ यूजर्स ने एक तरफ जहां लीजा की जमकर तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने उनके खूब मजे लिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

Lisa Haydon gives epic reply to troll who asks her why she remains 'pregnant all the time'
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लीजा को ट्रोल करते हुए लिखा, "ऐसा लगता है कि आप हर समय प्रेग्नेंट ही रहती हो, क्या आपको ऐसे रहना अच्छा लगने लगा है?" इसपर लीजा भी चुप नहीं रहीं और जवाब में लिखा, 'हां मुझे प्रेग्नेंट होना पसंद है, यह एक बहुत ही खास समय होता है, लेकिन बस अब और नहीं। मैं अपने तीसरे बच्चे के जन्म के बाद अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Lisa Haydon gives epic reply to troll who asks her why she remains 'pregnant all the time'
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ एक वीडियो के जरिए शेयर की थी। लीजा हेडन ने 29 अक्टूबर 2016 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी की थी। बता दें, दो बच्चों की मां होने के बावजूद लीजा हेडन बहुत फिट रहती हैं और खुद को बहुत एक्टिव रखती हैं। 

विज्ञापन
Lisa Haydon gives epic reply to troll who asks her why she remains 'pregnant all the time'
लीजा हेडन - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि लीजा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र से ही कर दी थी। लीजा हेडन किंगफिशर गर्ल रही हैं। साथ ही कई जानी-मानी मैग्जीन की कवर गर्ल बन अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। इसके अलावा वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। बॉलीवुड में लीजा ने 'आइशा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', 'क्वीन', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed