फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF 2: क्या अल्लू अर्जुन और राम चरण पर भारी पड़ेंगे यश, अब तक अपने नाम किए ये छह रिकॉर्ड; पढ़िए पूरी लिस्ट

Sun, 17 Apr 2022 11:04 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 17 Apr 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
list of records that yash sanjay dutt KGF chapter 2 broke till now and expected to beat allu arjun pushpa RRR box office collection
kgf chapter 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ लोगों के दिलों पर राज करने वाला रॉकी भाई लौट आया है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद भी फिल्म का बज थमने का नाम नहीं ले रहा है, उल्टा बढ़ता ही जा रहा है। इस बज के कारण फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। साउथ बेल्ट के साथ ही यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' नार्थ बेल्ट में भी कमाल करने से पीछे नहीं है। हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस बार निर्देशक प्रशांत नील ने बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और रवीना टंडन को भी फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल किया है, जिसका फायदा फिल्म को मिल रहा है।


रिलीज से पहले ही 'केजीएफ 2' एडवांस बुकिंग में बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। इसके बाद अब फिल्म ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई में झंडे गाड़ दिए हैं। 'केजीएफ 2' का ऐसा क्रेज देखते हुए साफ लग रहा है कि फिल्म कमाई के मामले में बड़े बजट की फिल्मों जैसे पुष्पा, आरआरआर को भी बॉक्स ऑफिस पर पटखनी देने का कमाल कर देगी। हमने आज इस आर्टिकल में लगातार रिकॉर्ड कायम कर रही यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' के सारे रिकॉर्ड की एक लिस्ट तैयार की है। चलिए देखते हैं हमारी इस पसंदीदा फिल्म ने अभी तक अपने नाम कितने रिकॉर्ड किए हैं।
list of records that yash sanjay dutt KGF chapter 2 broke till now and expected to beat allu arjun pushpa RRR box office collection
केजीएफ चैप्टर 2 म - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म
कई भाषाओं में पूरे भारत में रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' कोरोना काल के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक साथ 4400 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। यश स्टारर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में  'बाहुबली 2', 'एवेंजर्स एंडगेम' को पछाड़ दिया है।

list of records that yash sanjay dutt KGF chapter 2 broke till now and expected to beat allu arjun pushpa RRR box office collection
KGF Chapter 2 - फोटो : insta

बंपर ओपनिंग का रिकॉर्ड
'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज से पहले ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी। अनुमान था कि फिल्म का हिंदी वर्जन के पहले दिन 50 करोड़ रुपये की कमाई करेगा। फिल्म 65 करोड़ की ओपनिंग करके सबकी उम्मीदों पर खरी उतरी। इसके साथ ही फिल्म ने बाहुबली 2 (41 करोड़), वार (53.35 करोड़ ) और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान (52.25 करोड़) का ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
list of records that yash sanjay dutt KGF chapter 2 broke till now and expected to beat allu arjun pushpa RRR box office collection
केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर और ट्रेलर की रही धूम
'केजीएफ चैप्टर 2' का क्रेज इतना है कि इसके टीजर और ट्रेलर ने भी रिकॉर्ड कायम किए हैं। बता दें कि ये पहली इंडियन फिल्म है, जिसके टीजर को 250 मिलियन व्यूज मिले। वहीं इसका ट्रेलर भी रिलीज के 24 घंटों के अंदर सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला इंडियन ट्रेलर बना था। ट्रेलर को पांचों भाषाओं में 109 मिलियन व्यूज मिले थे।

विज्ञापन
list of records that yash sanjay dutt KGF chapter 2 broke till now and expected to beat allu arjun pushpa RRR box office collection
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रीस में हुई रिलीज
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 'केजीएफ चैप्टर 2'  ग्रीस में रिलीज होने वाली पहली कन्नड फिल्म बन गई है। इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इसी के साथ यह पहली कन्नड फिल्म है, जिसे आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed