फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Little Singham: छह साल का हुआ शानदार जानदार लिटिल सिंघम, जन्मदिन के मौके पर लेकर आया ये नए कारनामे

Tue, 15 Aug 2023 10:12 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 15 Aug 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Little Singham New Movie Super Squad Vs Hunter ka Hahakar premiere as rohit shetty kid series turns six years
'लिटिल सिंघम सुपर स्क्वाड हंटर का हाहाकार' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सिंघम' से प्रेरित होकर बच्चों के लिए 'लिटिल सिंघम' को कार्टून के रूप में पेश किया और देखते ही देखते यह कार्टून सीरीज इतना लोकप्रिय हो गई कि अब तक इस सीरीज की कई फ्रेंचाइजी आ चुकी है और सभी फ्रेंचाइजी बच्चों के बीच खूब लोकप्रिय भी हुईं। बच्चों का सबसे लोकप्रिय सुपरकॉप किड 'लिटिल सिंघम' अपने छठे वर्ष में दहाड़ रहा है। 15 अगस्त पर इस सीरीज की अगली कड़ी 'लिटिल सिंघम सुपर स्क्वाड हंटर का हाहाकार' की शुरुआत हुई है। 

Little Singham New Movie Super Squad Vs Hunter ka Hahakar premiere as rohit shetty kid series turns six years
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत का सबसे लोकप्रिय सुपरकॉप किड 'लिटिल सिंघम' अपने छठे वर्ष में दहाड़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'लिटिल सिंघम' अपने जन्मदिन के अवसर पर कहानियों की एक रोमांचक श्रृंखला के साथ विस्तार किया जिसमें 15 अगस्त को 'लिटिल सिंघम सुपर स्क्वाड हंटर का हाहाकार' का प्रीमियर पोगो चैनल पर हुआ। नए 3डी टेली फीचर में अपने सुपर दस्ते में शामिल होकर लिटिल सिंघम उत्साह, बहादुरी और कभी हार न मानने वाला रवैया दिखाता है, जो अपने उत्साही प्रशंसकों के दिलों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

Manipur: तकरीबन 20 साल बाद मणिपुर में होगा हिंदी फिल्म का प्रदर्शन, वर्ष 2000 में लगाया गया था बॉलीवुड पर बैन

Little Singham New Movie Super Squad Vs Hunter ka Hahakar premiere as rohit shetty kid series turns six years
'लिटिल सिंघम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोगो और रिलायंस एनीमेशन के सहयोग से रोहित शेट्टी पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'लिटिल सिंघम' अब अपने छठे वर्ष में देश भर में लाखों युवा प्रशंसकों को आकर्षित कर रहा है। 'लिटिल सिंघम' कहानियों की एक रोमांचक श्रृंखला के साथ लिटिल सिंघम ब्रह्मांड का विस्तार करते हुए 12 अगस्त को सुबह  9:30 बजे  'बेबी लिटिल सिंघम' का प्रीमियर हुआ था।  इतना ही 19 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे रोमांचक 2डी टेली फीचर 'अंधेर हवा से मुकाबला' शामिल होगा और  20 अगस्त को  लिटिल सिंघम बिग पिक्चर श्रृंखला के तीसरे भाग के साथ उत्सव चरम पर होगा, जिसमें एक और एक्शन से भरपूर साहसिक कार्य दिखाया जाएगा।

Ricky Kej: एक भारतीय के लिए 'जन गण मन' का प्रदर्शन करना गर्व की बात, राष्ट्रगान के नए संस्करण पर बोले रिकी केज

विज्ञापन
विज्ञापन
Little Singham New Movie Super Squad Vs Hunter ka Hahakar premiere as rohit shetty kid series turns six years
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'लिटिल सिंघम' को निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सिंघम' से प्रेरित होकर बनाया था। इस सीरीज  में भी 'सिंघम' की तरह ही 'लिटिल सिंघम' को सच्चाई के लिए हमेशा खड़ा रहते हुए दिखाया था। 'लिटिल सिंघम' अपने बहादुरी, साहस, स्टाइल और अपने व्यक्तित्व के से लोगों का छह साल से मनोरंजन करता आ रहा है। वह अपने परिवार, देश और समुदाय से बहुत प्यार करता हैं और इनकी मदद करने से पीछे नहीं हटता है। 

Ranbir Alia Video: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट पर की असंवेदनशील टिप्पणी, भड़के नेटिजन्स ने लगा दी एक्टर की क्लास

विज्ञापन
Little Singham New Movie Super Squad Vs Hunter ka Hahakar premiere as rohit shetty kid series turns six years
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'लिटिल सिंघम' बच्चों के लिए एक ऐसा शो है जिसे खूब पसंद किया जाता हैं। अब तक इस शो के कई फ्रैंचाइजी आ चुके हैं, जिसे बच्चों ने खूब पसंद किया।  इस शो की लोकप्रियता को देखते हुए रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें इस बात का इतना अंदाजा नहीं था कि इस शो को लोग इतना पसंद करेंगे। इस सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए सीरीज के मेकर ने 'लिटिल सिंघम सुपर स्क्वाड हंटर का हाहाकार' की शुरुआत कर दी।  

Jawan: 'जवान' के प्रचार के लिए मेकर्स ने निकाला 'नायाब' तरीका, विजय सेतुपति के साथ स्पेशल प्रोमो किया गया शूट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed