फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: उम्र को लेकर अंजलि अरोड़ा ने मारा पायल रोहतगी को ताना तो भड़कीं कंगना, बोलीं- फिर तुम मुझे क्या कहोगी बुड्ढी ?

Mon, 14 Mar 2022 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 14 Mar 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
Lock Upp: Kangana Ranaut lashes out at kacha badam fame anjali arora on her show Lock Upp
कंगना रणौत और अंजलि अरोड़ा - फोटो : social media

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत वैसे तो आए दिन अपने दिए गए बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन आज कल दर्शकों के बीच वह अपने कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'लॉकअप' की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। वह इस शो में होस्ट की भूमिका में हैं, जो आए दिन शो में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती रहती हैं। जेल में बंद कंटेस्टेंट्स अपने जीवन को लेकर रोज नए-नए खुलासे कर रहे हैं, जिसकी वजह से वह कंगना की हिट लिस्ट में आ जाते हैं। हाल ही में सॉन्ग 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा ने दूसरे कंटेस्टेंट्स की उम्र पर कमेंट किया था और इसी कारण कंगना ने उनकी क्लास लगा दी। 

Lock Upp: Kangana Ranaut lashes out at kacha badam fame anjali arora on her show Lock Upp
अंजलि अरोड़ा और कंगना रणौत - फोटो : social media

कंगना ने लगाई अंजलि की क्लास 
शो का एक नया प्रोमो मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें कंगना अंजलि को फटकारती दिखाई दे रही हैं। जजमेंट डे एपिसोड में कंगना ने अंजलि से कहा ,"तुमसे सारे बड़े लोग तुम्हारी नजर में बुड्ढे हैं। तुम मुझे क्या कहोगी आंटी या बुड्ढी? मैं किस ऐज ग्रुप में आती हूं?" इस प्रोमो को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, "उम्र के लेसन पर मिला अंजलि अरोड़ा को लेकचर। आप भी अटेंड करना, जजमेंट डे एपिसोड आज रात 10:30 बजे।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

Lock Upp: Kangana Ranaut lashes out at kacha badam fame anjali arora on her show Lock Upp
अंजलि अरोड़ा - फोटो : social media

अंजलि ने पेश की अपनी सफाई
कंगना से मिली फटकार के बाद अंजलि अपने दिए गए बयान की सफाई देती नजर आईं। उन्होंने अपने को बेचारी साबित करने की कोशिश करते हुए कहा, "जेल के अंदर मुझे हर कोई टारगेट करने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि मैं यंग हूं।" उनकी इस सफाई पर भी कंगना भड़क जाती हैं और कहती हैं,"तुम ऐसी बात कहोगी तो तुम्हें बच्ची नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock Upp: Kangana Ranaut lashes out at kacha badam fame anjali arora on her show Lock Upp
अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी - फोटो : social media

ये था मामला
अंजलि ने पायल रोहतगी और निशा रावल की उम्र का मजाक उड़ाया था क्योंकि इन दोनों से अंजलि की बहस हो गई थी। पायल का कहना था कि "अपने सीनियर्स के सामने कैसे खड़े होना चाहिए और उनसे कैसे बात करनी चाहिए, ये उन्हें पता होना चाहिए।" इसपर अंजलि ने उनकी ऐज के ऊपर कमेंट करते हुए कहा था," हां तो यहां बुड्ढों के लिए जगह नहीं है न ये.. बच्चों के सामने बुड्ढे खड़े हैं।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed