{"_id":"622ddae2ae979028773bcacc","slug":"shruti-seth-on-her-kissing-scene-with-mugdha-godse-in-bloody-brothers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Web Series : मुग्धा गोडसे के साथ 'ब्लडी ब्रदर्स' में किसिंग सीन पर बोलीं श्रुति सेठ, पहले कभी नहीं किया था ऐसा","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Web Series : मुग्धा गोडसे के साथ 'ब्लडी ब्रदर्स' में किसिंग सीन पर बोलीं श्रुति सेठ, पहले कभी नहीं किया था ऐसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 13 Mar 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति सेठ और मुग्धा गोडसे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस श्रुति सेठ जल्द ही जी 5 की ‘ब्लडी ब्रदर्स’ वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। सीरीज में श्रुति सेठ और को-स्टार मुग्धा गोडसे के बीच एक किसिंग सीन भी फिलमाया गया है। इस सीन को शूट करने के अपने अनुभव को हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रुति सेठ ने साझा किया।
2 of 5
श्रुति सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने इंटरव्यू में श्रुति सेठ ने इस सीन को फनी बताया। श्रुति कहती हैं कि हम दोनों ने इससे पहले कभी भी इस तरह का कोई सीन नहीं किया था, लेकिन हमारे डायरेक्ट शाद अली ने हमें इस सीन को शूट करने में सहज महसूस कराया और फिर हमने इस सीन को जल्द शूट कर लिया ताकि यह नेचुरल लगे।
3 of 5
श्रुति सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
जब श्रुति से पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि दर्शकों का रिस्पांस इस सीन को लेकर कैसा होगा। इसका जवाब देते हुए श्रुति ने कहा कि दर्शकों के रिस्पांस के लिए हमें उनके सीरीज को देखने का इंतजार करना होगा, तभी वो अपना रिस्पांस दे पाएंगे। श्रुति ने सीरीज में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर कहा कि इतने टैलेंटेड एक्टर्स के साथ काम करना एकदम एक्टिंग स्कूल में काम करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्लडी ब्रदर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
'ब्लडी ब्रदर्स' वेब सीरीज का निर्देशन साथिया फेम डायरेक्टर शाद अली ने किया है। यह ब्रिटिश सीरीज ‘गिल्ट’ का हिंदी में ऑफिशिलय रीमेक है। इसकी कहानी दो भाइयों की कहानी है। सीरीज में श्रुति सेठ, मुग्था गोडसे, जयदीप अहलावत, जीशान अयूब, सतीश कौशिक, टीना देसाई, जितेंद्र जोशी और माया अलघ शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
श्रुति सेठ अपने पति दानिश असलम और बेटी के साथ
- फोटो : Instagram @shru2kill
आपको बता दें कि श्रुति सेठ ने साल 2010 में निर्देशक दानिश असलम से शादी की थी। दोनों अलग धर्म के थे इसलिए माता- पिता को मनाना पहले मुश्किल था, लेकिन बाद में परिवार के लोग मान गए। 2014 में श्रुति ने एक बेटी अलीना को जन्म दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।