{"_id":"62374adccb83fa07db205d4e","slug":"lock-upp-televisions-badass-villain-chetan-hansraj-enters-badass-jail-atyaachari-khel-lock-upp-as-the-15th-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: टीवी के मशहूर खलनायक चेतन हंसराज की होगी कंगना की जेल में एंट्री, 15वें प्रतियोगी के रूप में खेलेंगे अत्याचारी खेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lock Upp: टीवी के मशहूर खलनायक चेतन हंसराज की होगी कंगना की जेल में एंट्री, 15वें प्रतियोगी के रूप में खेलेंगे अत्याचारी खेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:10 PM IST
सार
बीते महीने ही ओटीटी पर शुरू किए कंगना रणौत के पहले रियलिटी शो 'लॉक अप' की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शो को दर्शकों की तरफ से मिल रही प्रतिक्रिया का वजह से यह शो बीते दिनों ही ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।
विज्ञापन
1 of 5
चेतन हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते महीने ही ओटीटी पर शुरू हुए कंगना रणौत के पहले रियलिटी शो 'लॉक अप' की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शो को दर्शकों की तरफ से मिल रही प्रतिक्रिया की वजह से यह शो बीते दिनों ही ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। शो में बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे विवादास्पद सेलेब्स के बीच हो रहे झगड़े और खुलासे लगातार चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच अब शो के विवादास्पद कैदियों में एक और नाम जुड़ने वाला है। जल्द ही कंगना की इस जेल में मशहूर फिल्म और टेलीविजन अभिनेता चेतन हंसराज 15वें प्रतियोगी के रूप में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाले हैं।
2 of 5
चेतन हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
चेतन ने महाभारत में युवा बलराम की भूमिका निभाते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई धारावाहिकों और फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापनों और विज्ञापन फिल्मों में भी अभिनय किया है। वहीं, अब चेतन जल्द ही लॉक अप के 15वें प्रतियोगी के रूप में वाइल्ड कार्ड एंट्री करते नजर आएंगे। मनोरंजन जगत में 40 साल के अनुभव के साथ चेतन जेल के अन्य कैदियों के साथ गेम खेलते नजर आएंगे।
3 of 5
चेतन हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
चेतन को पर्दे पर उनके मजबूत खलनायकों के किरदारों के लिए जाना जाता है। ऐसे में शो के सबसे विवादास्पद हस्तियों के साथ उनका जेल में होना निश्चित रूप से इस शो को एक और स्तर पर ले जाएगा। शो में चेतन की एंट्री में बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि, "मैं वास्तव में इस अनोखे शो 'लॉक अप' का हिस्सा बनकर अद्भुत महसूस कर रहा हूं। साथ ही यह सोचकर उत्साहित और नर्वस भी हूं कि यह वहां कैसे होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चेतन हंसराज
- फोटो : चेतन हंसराज
उन्होंने आगे कहा कि मैं शो में अलग-अलग लोगों के बीच जा रहा हूं, जिन्हें मैं नहीं जानता और कुछ लोग ऐसे जिन्हें मैं जानता हूं। लेकिन कुल मिलाकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैंने 18 साल तक बालाजी के साथ काफी काम किया है और पहली बार मैं ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के साथ काम कर रहा हूं। इसलिए मैं पूरी तरह से नई टीम को लेकर उत्साहित हूं। यह अभी भी घर जैसा लगता है। इसलिए मैं ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर की नई टीम के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
13 कैदी हैं ‘लॉक अप’ में
- फोटो : Instagram @mxplayer
शो की बात करें ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होने वाले इस शो की निर्माता एकता कपूर हैं। वहीं इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत बतौर होस्ट नजर आ रही हैं। 24 घंटे स्ट्रीम होने वाले इस शो में दर्शकों को लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, बहस, तकरार और कई चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिल रहे हैं। शो में इस समय मुनव्वर फारुकी, निशा रावल, करणवीर बोहरा, पायल रोहतगी, सारा खान, अली मर्चेंट जैसे कई कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।