{"_id":"62371bbe9b09f37fd605dcd1","slug":"kashmir-files-in-usa-top-10-vivek-agnihotri-and-anupam-kher-the-kashmir-files-earned-so-many-dollars-in-10-days-in-america","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kashmir Files in USA Top 10: अमेरिका में भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने लहराया परचम, 10 दिन में बटोर लिए इतने लाख डॉलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kashmir Files in USA Top 10: अमेरिका में भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने लहराया परचम, 10 दिन में बटोर लिए इतने लाख डॉलर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 20 Mar 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश भर में धूम मचा रही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अमेरिका में भी हंगामा कर दिया है। भारत की तरह वहां भी इसे दिखा रहे सिनेमाघरों की संख्या में चार गुना इजाफा हो चुका है। फिल्म की कमाई वहां दिखाई जा रही तमाम अंग्रेजी फिल्मों से भी आगे निकलने लगी है। और, इस सप्ताहांत तो फिल्म यूएसए बॉक्स ऑफिस की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।
2 of 6
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ अमेरिका में भी 11 मार्च को ही रिलीज हुई। सिर्फ 63 सिनेमाघरों से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर ही करीब चार लाख डॉलर की कमाई करके लोगों को चौंका दिया। इसके बाद फिल्म को दिखने वाले सिनेमाघरों की संख्या में बढ़ोत्तरी शुरू हुई और आखिरी समाचार मिलने तक अमेरिका में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ दिखाने वाले सिनेमाघरों की संख्या रविवार तक 230 हो चुकी है। भारत में भी ये फिल्म सिर्फ 650 स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई और अब इनकी संख्या चार हजार हो चुकी है।
3 of 6
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को अमेरिका में बसे भारतीय खूब देख रहे हैं। दफ्तरों में इसके लिए ग्रुप बुकिंग भी चल रही हैं और यही वजह है कि फिल्म का अमेरिकी कलेक्शन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। फिल्म ने वहां पहले हफ्ते में करीब 10 लाख डॉलर का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में फिल्म की शानदार कमाई हो रही है। और बीते तीन दिनों में ही फिल्म ने अमेरिका में चार लाख अमेरिकी डॉलर कमा लिए हैं। रिलीज होने के दिन वाले शुक्रवार और इसके बाद आए दूसरे शुक्रवार की तुलना करें तो फिल्म के कलेक्शन में वहां चार गुना इजाफा हुआ है। अभी तक की एडवांस बुकिंग के हिसाब से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ दूसरे हफ्ते में अमेरिका में करीब 15 लाख डॉलर कमाने में सफल रहेगी। यही वजह है कि ये फिल्म अमेरिका के बॉक्स ऑफिस की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
5 of 6
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का कारोबार अच्छा हो रहा है। फिल्म का दूसरे सप्ताहांत तक विदेश का कारोबार करीब 25 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने के संकेत मिल रहे हैं। फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले नौ दिन में कुल 163.80 करोड़ का समग्र कारोबार किया। इसमें से थिएटर आदि के खर्चे निकालकर फिल्म की कुल नेट कमाई 141.25 करोड़ रुपये हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।